Agra News: नैतिक की जान लेने वाले पागल कुत्ते को ग्रामीणों ने उतारा मौत के घाट, मारी गोली

Agra News: आगरा में जिले के रुदमुली गांव के रहने वाले नैतिक को करीब एक महीने पहले कुत्ते ने काट लिया था. जिससे नैतिक की मौत हो गई. वहीं गांव वालों ने अब उस कुत्ते को मौत के घाट उतार दिया है ताकि वह किसी और बच्चों को ना काट पाए. नैतिक के बाद वह दो और बच्चों को काट चुका था.
Agra News: आगरा में जिले के रुदमुली गांव के रहने वाले नैतिक को करीब एक महीने पहले कुत्ते ने काट लिया था. जिससे नैतिक की मौत हो गई. वहीं गांव वालों ने अब उस कुत्ते को मौत के घाट उतार दिया है ताकि वह किसी और बच्चों को ना काट पाए. नैतिक के बाद वह दो और बच्चों को काट चुका था. और काफी आक्रामक हो गया था.
रुदमुली गांव के अरविंद भदौरिया के 8 साल के बेटे नैतिक को एक महीने पहले एक कुत्ते ने काट लिया था. नैतिक ने घरवालों के डांटने के डर की वजह से किसी को इस बारे में नहीं बताया. लेकिन एक महीने बाद नैतिक कुछ अजीब हरकतें करने लगा. इसके बाद घरवाले उसे अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसे रेबीज हो गया है. डॉक्टरों ने नैतिक का इलाज भी किया लेकिन नैतिक को बचा नहीं पाए नैतिक की मौत हो गई. ऐसे में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.
जिस कुत्ते ने नैतिक को काटा था. वहीं कुत्ता दो और बच्चों पर भी हमला कर चुका था. गांव वालों को जब पता चला कि इस कुत्ते की वजह से ही नैतिक की मौत हुई है तो सभी ग्रामीण आग बबूला हो गए और मिलकर उस पागल कुत्ते को ढूंढने लगे. कुत्ते को कुछ लोग डंडा लेकर दौड़ा रहे थे उनका कहना था कि यह उनके जानवरों को काटने आया है इसीलिए इसे भगा रहे हैं. कुत्ते को तलाश रहे ग्रामीणों ने जब उसे देखा तो चारों तरफ से उसे घेर लिया और गांव के खेत में पकड़ लिया. इसके बाद उस पर जमकर लाठी बरसाई गई जिससे कुत्ता आक्रमक हो गया और लोगों को काटने के लिए दौड़ा.
ऐसे में लोग हट गए और कुत्ता एक करब में घुस गया. कुछ समय बाद ग्रामीणों ने उसे एक तरफ से बाहर निकाला और उसको गोली मार दी. जिससे कुत्ता मौके पर ही मर गया. इसके बाद ग्रामीणों ने उसे गांव के बाहर ले जाकर जमीन में दफना दिया. गांव के लोगों ने कुत्ते को मारने के पीछे का कारण बताया कि इस कुत्ते की वजह से ही इस गांव के नैतिक की मौत हुई है. और कई अन्य लोगों को भी यह कुत्ता काट चुका है. रोजाना किसी न किसी पर हमला कर देता है. ऐसे में अगर यह कुत्ता नहीं मारा जाता तो किसी और को भी जाल मान का नुकसान कर सकता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




