गंगा में मरीं मछलियां देख वरुण गांधी ने सरकार पर उठाए सवाल, बोले- करोड़ों खर्च के बावजूद प्रदूषण क्यों?

वरुण गांधी ने ट्वीट कर सरकार से पूछा, 11,000 करोड़ खर्च के बावजूद गंगा में प्रदूषण क्यों? गंगा तो जीवनदायिनी है, फिर गंदे पानी के कारण मछलियों की मौत क्यों? जवाबदेही किसकी?
Varanasi News: काशी की पवित्र गंगा नदी को निर्मल और अविरल बनाने के लिए बीजेपी सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किए गए हैं, लेकिन नतीजा आज भी आम जनता को परेशान कर देने वाला है. गंगा नदी में लगातार गंदे नाले के गिर रहे पानी को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, लेकिन कुछ होता नजर नहीं आ रहा. इस बीच पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट कर सरकार से जवाब मांगा है कि, गंगा के गंदे पानी के कारण मछलियों की मौत क्यों? और इसके लिए जवाबदेही किसकी है.
बीजेपी सांसद ने ट्वीट कर लिखा, ‘गंगा हमारे लिए सिर्फ नदी नहीं, ‘मां’ है. करोड़ों देशवासियों के जीवन, धर्म और अस्तित्व का आधार है मां गंगा. इसलिए नमामि गंगे पर 20,000 करोड़ का बजट बना. 11,000 करोड़ खर्च के बावजूद प्रदूषण क्यों? गंगा तो जीवनदायिनी है, फिर गंदे पानी के कारण मछलियों की मौत क्यों? जवाबदेही किसकी?
गंगा हमारे लिए सिर्फ नदी नहीं, 'मां' है। करोड़ों देशवासियों के जीवन, धर्म और अस्तित्व का आधार है मां गंगा।
— Varun Gandhi (@varungandhi80) July 26, 2022
इसलिए नमामि गंगे पर 20,000 करोड़ का बजट बना। 11,000 करोड़ खर्च के बावजूद प्रदूषण क्यों?
गंगा तो जीवनदायिनी है, फिर गंदे पानी के कारण मछलियों की मौत क्यों? जवाबदेही किसकी? pic.twitter.com/fcSsO7VP0N
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




