ePaper

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काे बम से उड़ा देने की धमकी, यूपी पुलिस काे मिला धमकी भरा संदेश

Updated at : 22 May 2020 2:52 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काे बम से उड़ा देने की धमकी, यूपी पुलिस काे मिला धमकी भरा संदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. जिसके बाद पुलिस प्रशासन इसकी जांच में जुट चुकी है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. जिसके बाद पुलिस प्रशासन इसकी जांच में जुट चुकी है.

Also Read: बस पॉलिटिक्स : यूपी सरकार ने कोटा से लाए गए छात्रों के लिए राजस्थान सरकार की बसों का चुकाया पूरा बिल

दरअसल मामला गुरूवार की रात का है. देर रात पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया के वॉट्सऐप नंबर पर यह संदेश आया कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ा दिया जाएगा. इस संदेश में धमकी भेजने वाले ने उन्हें एक समुदाय विशेष का दुश्मन बताया और इसी को कारण बताकर यह धमकी दी.

यह धमकी भरा संदेश पुलिस के डायल 112 के जारी किए वॉट्सऐप नंबर पर भेजा गया. इस संदेश के मिलते ही यूपी पुलिस एक्टिव हो गई और तुरंत इस बात की सूचना अधिकारियों को दी गई.बेहद कम समय के अंदर इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया.जिस नंबर से यह धमकी भरा संदेश आया था उस नंबर को ही एफआईआर का आधार बनाया गया.इस मामले में पुलिस ने गोमती नगर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 505(1)b , 506 और 507 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने इस धमकी को गंभीरता से लिया है और मामले की जांच कर रही है.

बता दें कि हाल में ही सीएम योगी को जान से मारने की एक और धमकी दी गई थी.एक फेसबुक पोस्ट के जरिए सीएम योगी को यह धमकी दी गई थी जिसकी जांच होने पर आरोपी बिहार पुलिस का एक जवान निकला था. जिसे यूपी पुलिस ने बिहार पुलिस की मदद से ढूंढ़ निकाला था और उसकी गिरफ्तारी हुई थी.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola