UP: राम मंदिर भूमिपूजन से लेकर 15 अगस्त तक प्रदेश में हाइअलर्ट, अयोध्या में फिदायीन हमले की आंशका
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 30 Jul 2020 8:28 AM
UP उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 5 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हाइअलर्ट रहेगा. केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद यूपी में सभी जिलों को अलर्ट किया गया.
पटना : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 5 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हाइअलर्ट रहेगा. केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद यूपी में सभी जिलों को अलर्ट किया गया. पांच अगस्त को होने वाले राम मंदिर शिलान्यास के दौरान आतंकी साजिश के इनपुट मिले हैं जिसके बाद से सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया है. अधिकारियों का कहना है कि आइएसआइ के इशारे पर अफगान ट्रेंड फिदायीन हमले की साजिश रची गयी है. यूपी के साथ कश्मीर घाटी को लेकर भी अलर्ट किया गया. इंडो नेपाल बॉर्डर सीमा पर एसएसबी के साथ यूपी एटीएस सक्रिय की गयी है.
बढ़ायी गयी चौकसी : सभी जिलों के महत्वपूर्ण स्थान बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये हैं. डीजीपी मुख्यालय ने आगरा, मथुरा, मेरठ, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी और लखनऊ समेत दर्जनभर शहरों को हाईअलर्ट पर रहने को कहा है. प्रदेश भर के सभी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिये गये हैं. केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने यूपी में आतंकी हमले का अलर्ट भेजा था.
अयोध्या के पड़ोसी जिलों में पुलिस अफसरों की तैनाती: एडीजी आशुतोष पाण्डेय को अमेठी, एडीजी अशोक कुमार सिंह को गोंडा, एडीजी रामकुमार को बहराइच, आईजी विजय प्रकाश को सुल्तानपुर, आईजी पीयूष मोर्डिया को अम्बेडकरनगर, आईजी एके राय को बस्ती की कमान सौंपी गई है. आईजी विजय भूषण को बाराबंकी, डीआईजी पीटीसी उन्नाव चंद्र प्रकाश (द्वितीय) को महराजगंज और डीआईजी प्रशासन आरके भारद्वाज को सिद्धार्थनगर जिले की कमान सौंपी गई है.
पांच अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी आएंगे अयोध्या :अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन 5 अगस्त को होगा. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शनिवार को प्रधानमंत्री कार्यालय को 3 और 5 अगस्त की तारीख भेजी थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएमओ ने 5 अगस्त को चुना है. खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस भूमि पूजन में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री मोदी 5 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 3:10 बजे तक अयोध्या में रहेंगे. भूमिपूजन से जुड़े कार्यक्रम सुबह 8 बजे शुरू होंगे. भूमिपूजन काशी के पुजारी कराएंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री मंदिर की आधारशिला रखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










