Bareilly News: तेज रफ्तार कार ने टेंपो को मारी टक्कर, चालक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 May 2022 7:39 AM

विज्ञापन

बरेली में तेज रफ्तार कार ने टेंपो को टक्कर मार दी. इससे टेंपो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में तेजी से आ रही एक कार ने टेंपो को टक्कर मार दी. इससे टेंपो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मगर, हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया.

तेज रफ्तार कार ने टेंपो में मारी टक्कर

रामपुर के कैमरी थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव निवासी प्रेमपाल (27 वर्ष) की इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में मौत हो गई. पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के परिजनों ने बताया कि प्रेमपाल बरेली से अपने घर वापस लौट रहा था, लेकिन फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसके टेंपो को टक्कर मार दी. इससे टेंपो सड़क पर पलट गया.

इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे में प्रेमपाल गंभीर रूप से घायल हो गया. राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रेमपाल को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. घायल के पास मिले मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दे दी. इलाज के दौरान प्रेमपाल ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की दो बेटियों हैं. उसकी पत्नी सीमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है.

रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव

इधर, बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव ढकिया निवासी जफर (45 वर्ष) का शव घर से कुछ ही दूरी पर ट्यूलिया गांव के पास से गुजर रही रेलवे लाइन पर मिली है. मृतक के घर वालों ने बताया कि जफर मानसिक रूप से कमजोर था. कल शाम को घर से बिना बताए बाहर चला गया, लेकिन रात में वापस नहीं लौटा. घर के लोगों ने उसे तलाशने की कोशिश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. रात में किसी समय टयूलिया गांव के पास रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई.

Also Read: शादी समारोह से लौट रहे स्कूटी सवार ने ट्रेलर को मारी टक्कर, पति-पत्नी व पुत्र की मौत, पुत्री टीएमएच रेफर

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola