UP Breaking News Live: लखनऊ पहुंचीं NDA की प्रेसीडेंट पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, CM ने स्वागत किया
UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
शिवपाल यादव और राजा भैया की मुर्मू के डिनर में पहुंचे
समाजवादी पार्टी के लिए यह एक बुरी खबर है. पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की ओर से दिये गए भोज में पहुंचे हुये हैं. इस दावत में राजा भैया भी पहुंचे हुये हैं. बता दें कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव और गठबंधन में सहयोगी दल सुभासपा के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर को विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के साथ हुई मीटिंग में आमंत्रित नहीं किया था.
यूपी में जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर राजकीय शोक
यूपी में जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है. इस शोक में 9 जुलाई यानी शनिवार को एक दिन का राजकीय शोक मनाये जाने का निर्णय लिया गया है. इस अवधि में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा एवं कोई शासकीय एवं सांस्कृतिक समारोह नहीं होगा.
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन पीठ में शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान ‘गांधी, गांव और किसान’ विषयक विमर्श और संवाद में बोलते हुए वक्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों पर प्रकाश डाला. इस मौके पर सपा पूर्व कैबिनेट मंत्री व मौजूदा विधायक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि पूर्व पीएम चंद्रशेखर विचारों के धनी थे. वे गांव गरीब किसान नौजवान सबके बारे में सोचते थे. सामयिक विचारों के धनी थे.
सपा की नेता विरोधी दल की मान्यता छिनी, जताया विरोध
विधान परिषद में समाजवादी पार्टी के नेता लाल बिहारी यादव ने कहा कि विधान परिषद के सभापति का नेता विरोधी दल पद की मान्यता समाप्त करना, असंवैधानिक है. सभापति ने विधान परिषद की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली 1956 के नियम–234 का उल्लेख करते हुए नेता विरोधी दल की मान्यता को समाप्त करने की जो अधिसूचना जारी की है, वह गणपूर्ति संख्या-10 सदन के संचालन के लिए है. नेता विरोधी दल की मान्यता समाप्त करने के लिए नहीं है जबकि नियम-234 विधान परिषद की कार्यवाही के संचालन के लिए है. इस नियम का नेता विरोधी दल से कोई सरोकार नहीं है.
सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर हुये सपा से खफा
समाजवादी पार्टी की बैठक में आमंत्रित न किये जाने के कारण सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने मीडिया के सामने अपनी नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि सपा की बैठक में शामिल होने के लिए वह अपने विधायकों संग इंतजार ही करते रह गये. मगर उन्हें एक फोन कॉल तक नहीं किया गया.
डॉ पल्लवी पटेल की जांच रिपोर्ट में सब मिला सामान्य
मेदांता की ओर से जारी किये गए बुलेटिन में बताया गया है कि विधायक डॉ पल्लवी पटेल की प्रारंभिक जाच रिपोर्ट सामान्य पाई गई है. मंगलवार रात अचानक ही उनकी तबियत बिगड़ गई थी. इसके बाद उन्हें मेदांता लखनऊ हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया गया था. एक्सपर्ट मेडिकल टीम की निगरानी में उन्हें रखा गया है. उनका न्यूरोलॉजी विभाग के डायरेक्टर डॉ अनूप ठक्कर, डॉ ऋत्विज बिहारी एसोसिएट डायरेक्टर न्यूरोलॉजी, डॉ सुधाकर पांडेय कंसलटेंट एवं डॉ प्रदीप कुमार एसोसिएट कंसलटेंट एवं ICU हेड डॉ दिलीप दुबे की देखरेख में इलाज चल रहा है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए