UP Breaking News Live: ACS गृह अवनीश अवस्थी सेवानिवृत्त, प्रमुख सचिव सीएम संजय प्रसाद को गृह का प्रभार
UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
ताजमहल का नाम तेजोमहल करने के प्रस्ताव पर हंगामा
ताजमहल का नाम तेजोमहल करने के प्रस्ताव को पेश करने से पहले ही आगरा नगर निगम में हंगामा मच गया. प्रस्ताव लगने से पहले नगर निगम सदन में जमकर हंगामा हुआ. हंगामे के बाद सदन को स्थगित कर दिया गया. इस दौरान विपक्षी पार्षद धरने पर बैठे रहे. शोर के चलते ताजमहल या तेजोमहालय प्रकरण पर कोई चर्चा नहीं हुई. आगरा महापौर नवीन जैन ने कहा की जल्द सदन की बैठक में इस विषय पर चर्चा होगी.
अब लखनऊ वाया बरेली का संचालन काठगोदाम तक
Bareilly News: पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) के इज्जतनगर मंडल की लखनऊ वाया बरेली काठगोदाम के बीच चलने वाली 15043/15044 काठगोदाम एक्सप्रेस का संचालन 01 सितंबर से काठगोदाम तक होगा. यह लालकुॅआ स्टेशन तक चल रही थी. मगर इसके शार्टटर्मिनेट को कैंसिल कर दिया गया है. इससे 15043 लखनऊ वाया बरेली-काठगोदाम एक्सप्रेस को 1 सितंबर से काठगोदाम तक जाएगी, जबकि 15044 काठगोदाम-वाया बरेली – लखनऊ एक्सप्रेस को 2 सितंबर से अपनी यात्रा काठगोदाम से प्रारंभ करेगी. यह ट्रेन लखनऊ तक जाएगी. इसका संचालन काठगोदाम से ही होगा.
बाढ़ का सामना कर रही काशी का दौरा करेंगे सीएम योगी
वाराणसी में गंगा नदी के उफनाते पानी से आए बाढ़ के बाद माहौल की समीक्षा करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को जनपद पहुंचेंगे. इस बीच वे अस्सी घाट से बोट पर सवार होकर स्थिति का जायजा करेंगे. इसके बाद वे गोयनका स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम के समापन के बाद वे सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. अंत में रात में वह लखनऊ वापिस लौट आएंगे. बता दें कि पहले सीएम योगी का चंदौली में दौरा होना था. वहीं, उनका रात्रि प्रवास भी जनपद में ही होना था. मगर वाराणसी के जिलाधिकारी ने यह नया कार्यक्रम जारी किया है.
इलाहाबाद HC ने सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश को दिया झटका
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज डॉक्टर बी आर अंबेडकर ग्रंथालय एवं जन समिति द्वारा दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए 18 जातियों को अनुसूचित जाति के नोटिफिकेशन को रद्द कर दिया. अखिलेश यादव ने एक सरकारी आदेश जारी करके इन 18 जातियों को अपने पाले में करने का प्रयास किया था अब इस आदेश के बाद उत्तर प्रदेश में राजनीतिक घमासान फिर शुरू होगा.
बरेली में एक छात्र के अपहरण की कोशिश
बरेली में एक छात्र के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है. बुधवार को बरेली के एक प्राइवेट स्कूल से छात्र के अपहरण की कोशिश की गई. वह काफी मुश्किल से छूटा है. इसके बाद पुलिस जांच में जुटी है
बीजेपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने वाले युवक की मौत
भाजपा कार्यालय के सामने आत्मदाह करने वाले बलराम तिवारी की बुधवार को मौत हो गई. पीड़ित ने मकान मालिक की प्रताड़ना और पुलिस की अभद्रता से परेशान होकर आत्मदाह किया था. बलराम की पत्नी सोनी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे. फिलहाल, पुलिस पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच कर रही है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए