Lucknow: यूपी STF को मिली कामयाबी, नशीली दवाओं की तस्करी गिरोह गिरफ्तार, लखनऊ से अमेरिका में करते थे सप्लाई

Lucknow News: उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले गिरोह का खुला किया है. गैंग के सरगना समेत तीन लोगों को एसटीएफ ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.
Lucknow News: उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले गिरोह का खुला किया है. गैंग के सरगना समेत तीन लोगों को एसटीएफ ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है. पकड़े गए गिरोह के पास से करीब दो लाख 22 हजार 580 टेबलेट Tramadol Hydrochloride के साथ 17 हजार 80 टेबलेट Lypin-10 और दस मोबाइल फोन बरामद किया गया है. यहीं नहीं इसके साथ आरोपियों के पास से अमेरिका में 45 हजार लोगों को भेजी गई प्रतिबंधित दवाओं का डाटा भी प्राप्त किया गया है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह गैंग 30 रुपये में 10 गोलियों का पत्ता खरीदकर 700 रुपये में अमेरिका कुरियर से सप्लाई कर रहा था. और बिटकॉइन में पेमेंट लेता था. Dark Web के जरिए ये लोग कई अन्य गैंग के संपर्क में थे. आपको बता दें कि एसटीएफ टीम को प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अंतरराष्ट्रीय सौदागरों के बारे में सूचना मिली थी. इस पर एसटीएफ ने लखनऊ से इस गैंग के सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर के आखिरी सप्ताह में यूपी एसटीएफ की टीम ने एक गैंग को नशीली दवाओं के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया था. पकड़ा गया गैंग खरीदार की डिमांड के हिसाब से लखनऊ और आसपास के जिलों से प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खरीद करता था. और उसे डार्क वेब के जरिए डील करता था.
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया खरीदारों का नंबर लेकर डार्क वेब के जरिए नशीली दवाएं बेचते थे. ये दवाएं लखनऊ और आसपास के जिलों से खरीदी जाती थीं. बता दें कि एसटीएफ ने लखनऊ के आलमबाग इलाके से इसी धंधे से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया था. इनके पास से 1300 गोलियां एक पैकेट में बरामद हुई थीं. इसके अलावा उनके पास से 30 इंटरनेशनल क्रेडिट कार्ड, 17 मोबाइल और 4 कारें भी जब्त की गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




