UP News: समाज कल्याण विभाग ने जारी किया सामूहिक विवाह कैलेंडर, अब मेगा इवेंट की तर्ज पर होंगे आयोजन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Aug 2022 7:32 PM
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने ने कहा, ‘सामूहिक विवाह योजना को और प्रभावी तथा जोड़ों के लिए आसान बनाने के लिए निर्देशित किया गया है कि विवाह प्रमाण पत्र कार्यक्रम स्थल पर उसी दिन जारी किये जाएं. वैवाहिक कार्यक्रमों को और सुव्यवस्थित किया जाएगा.’
UP Samuhik Vivah Calendar Released: प्रदेश में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत ‘सामूहिक विवाह पखवारा’ मनाया जाएगा. कार्यक्रम का आयोजन मेगा इवेंट के रूप में संपन्न कराया जाएगा. समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि योजना के अंतर्गत प्रदेश के समस्त जनपदों में सामूहिक विवाह पखवारा मनाया जाए. सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन व्यापक पैमाने पर कराना सुनिश्चित किया जाए.
विभाग ने सामूहिक विवाह का कैलेंडर जारी करते हुए शुभ मुहूर्त मानते हुए ‘सामूहिक विवाह पखवारे’ के रूप में कार्यक्रम को मेगा इवेंट के रूप में मनाने के लिए कहा है. इस दौरान जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी. राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने ने कहा, ‘सामूहिक विवाह योजना को और प्रभावी तथा जोड़ों के लिए आसान बनाने के लिए निर्देशित किया गया है कि विवाह प्रमाण पत्र कार्यक्रम स्थल पर उसी दिन जारी किये जाएं. वैवाहिक कार्यक्रमों को और सुव्यवस्थित किया जाएगा.’
-
नवंबर माह की 25, 26, 28 एवं 29 तारीख
-
दिसंबर माह की 1, 2, 3, 4, 7, 8, 9 एवं 14 तारीख
-
जनवरी 2023 में 15, 18,20, 22, 24, 25, 26, 27, 28 एवं 29 तारीख
-
फरवरी 2023 की 4, 6, 7, 9, 10 ,12, 13, 14, 16, 17, 18, 22, 23,24 ,27 एवं 28 तारीख
-
मार्च 2023 की 1,6,8, 9 एवं 13 तारीख को
सामूहिक विवाह में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक ग्रामीण क्षेत्र के आवेदक खंड विकास अधिकारी कार्यालय एवं नगर क्षेत्र के आवेदक अपना आवेदन संबंधित नगर निकाय में जमा कर सकते हैं. वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 600 करोड़ रुपये का प्रावधान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत किया गया है. इसमें सितंबर 2022 तक निर्धारित लक्ष्य 15000 सामूहिक विवाह के सापेक्ष 15268 जोड़ों के विवाह पर 77.87 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जा चुकी है.
सामूहिक विवाह के अंतर्गत कुल 51 हजार प्रति विवाह विभाग द्वारा व्यय किया जाता है. इसमें 35 हजार रुपये कन्या के खाते में एवं 10 हजार रुपये की विवाह संस्कार सामग्री वर-वधू को विवाह के समय उपलब्ध कराई जाती है. 6000 रुपये विवाह आयोजन समिति द्वारा आयोजन पर व्यय किए जाने का प्रावधान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










