ePaper

2022 में क्या बदलेगा वोट का इतिहास: 2017 में ये थे टॉप 5 विधानसभा सीट जहां पड़े थे, सबसे ज्यादा वोट

Updated at : 03 Mar 2022 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
2022 में क्या बदलेगा वोट का इतिहास: 2017 में ये थे टॉप 5 विधानसभा सीट जहां पड़े थे, सबसे ज्यादा वोट

आइए एक नजर डालते हैं, छठे चरण की टॉप 5 विधानसभा सीटों पर जहां 2017 के विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा वोट पड़े थे.

विज्ञापन

UP Sixth Phase Polling: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के चुनाव क्षेत्र गोरखपुर समेत 10 जिलों के 57 विधानसभा क्षेत्रों में 3 मार्च यानी आज मतदान हो रहा है. सिक्स्थ फेज के दस जिलों में अंबेडकर नगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और बलिया जिलों के 57 विधानसभा क्षेत्रों में आज सुबह सात बजे वोटिंग शुरू हो चुकी है. आइए एक नजर डालते हैं, छठे चरण की टॉप 5 विधानसभा सीटों पर जहां 2017 के विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा वोट पड़े थे.

टांडा विधानसभा सीट पर सबसे अधिक मतदान

  • अंबेडकरनगर जिले की टांडा विधानसभा सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कुल 67.43 प्रतिशत वोट पड़े.

  • अंबेडकरनगर जिले की अकबरपुर विधानसभा सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कुल 66.73 प्रतिशत वोट पड़े.

  • महाराजगंज जिले की सिसवा विधानसभा सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कुल 65.38 प्रतिशत वोट पड़े.

  • महाराजगंज जिले की महाराजगंज (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कुल 63.94 प्रतिशत वोट पड़े.

  • अंबेडकरनगर जिले की कटेहरी विधानसभा सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कुल 63.33 प्रतिशत वोट पड़े.

छठे चरण में कुल 676 प्रत्याशी

छठे चरण में कुल 676 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में इन 57 सीटों में 46 सीटें भाजपा और दो सीटें उसके सहयोगी दलों अपना दल (एस) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने जीती थी, हालांकि सुभासपा इस बार बीजेपी का दामन छोड़ समाजवादी पार्टी से गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है.

छठवें चरण के लिए दस जिलों में चुनाव

छठवें चरण के दस जिलों में अंबेडकर नगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया एवं बलिया जिलों के 57 विधानसभा क्षेत्रों में तीन मार्च को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा.

छठे चरण के 57 विधानसभा क्षेत्र

छठे चरण के 57 विधानसभा क्षेत्रों में जिन सीटों पर चुनाव हो रहा है उनका विवरण ये रहा- कटेहारी, टांडा, अलापुर (सुरक्षित), जलालपुर, अकबरपुर, तुलसीपुर, गेनसारी, उतरौला, बलरामपुर (सुरक्षित), शोहरतगढ़, कपिलवस्तु (सुरक्षित), बंसी, इतवा, डोमरियागंज, हररैय्या, कप्तानगंज, रुधौली, बस्ती सदरी, महादेवा (सुरक्षित), मेंहदावली, खलीलाबाद, धनघाटा (सुरक्षित), फरेंदा, नौतनवा, सिसवा, महाराजगंज (सुरक्षित), पनियार, कैम्पियारगंज, पिपराइच, गोरखपुर अर्बन, गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवा, खजानी (सुरक्षित), चौरी-चौरा, बांसगांव (सुरक्षित), चिलुपारी, खड्ड, पडरौना, तमकुही राज, फाजिलनगर, कुशीनगर, हट, रामकोला (सुरक्षित), रुद्रपुर, देवरिया, पथरदेव, रामपुर कारखाना, भाटपाररानी, सलेमपुर (सुरक्षित), बरहज, बेलथरा रोड (सुरक्षित), रसड़ा, सिकंदरपुर, फेफना, बलिया नगर, बांसडीह और बैरिया विधानसभा सीट.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola