ePaper

UP Panchayat Chunav : पंचायत चुनाव के पहले ओवैसी और राजभर पर हमलावर हुए भाजपा नेता, कह दी ये बात

Updated at : 14 Jan 2021 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
UP Panchayat Chunav : पंचायत चुनाव के पहले ओवैसी और राजभर पर हमलावर हुए भाजपा नेता, कह दी ये बात

उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनाव (UP Panchayat Chunav 2021) के पहले राजनीति गरमा गई है. भारतीय जनता पार्टी की राज्‍य सरकार के मंत्री और विधायक अपने विरोधियों पर हमलावर हो गये हैं.up panchayat election 2021 latest updates

विज्ञापन

उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनाव (UP Panchayat Chunav 2021) के पहले राजनीति गरमा गई है. भारतीय जनता पार्टी की राज्‍य सरकार के मंत्री और विधायक अपने विरोधियों पर हमलावर हो गये हैं. आल इंडिया मजलिस-ए-इत्‍तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के अध्‍यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर को भाजपा नेता आड़े हाथ लेते नजर आ रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि प्रदेश मोदी और योगी का क्षेत्र है, इसलिए यहां हैदराबाद के असदुद्दीन ओवैसी की दाल गलने वाली नहीं है. मंगलवार को पंचायत चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में भदोही पहुंचे श्रम मंत्री स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत की.

बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा कोरोना वैक्सीन को लेकर अनाप -शनाप बयान देना, यह साफ़ दर्शाता है कि वह हताश और निराश हो चुके हैं. यहां उन्होंने किसान आंदोलन पर भी बात की. मौर्य ने कहा कि विपक्ष किसानों को सिर्फ बरगला रहा है अन्यथा किसान अब तक इसके फायदे को खुद समझ जाता.

Also Read: UP Panchayat Chunav : 15 फरवरी तक अधिसूचना, जानिए कब हो सकते हैं पंचायत चुनाव

उत्तर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्‍य मंत्री श्रीराम चौहान भी हमलावर नजर आ रहे हैं. बलिया में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की. बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी के उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने से भारतीय जनता पार्टी पर कोई असर नहीं होगा.

ओमप्रकाश राजभर पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि उनके जैसे बहुतेरे नेता भारतीय जनता पार्टी में हैं और उनके गठबंधन से बाहर जाने से भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ा है. आगे चौहान ने कहा कि राजभर इतने ही प्रभावशाली नेता होते तो भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन से पहले ही विधानसभा का चुनाव जीत गये होते. आगामी विधानसभा चुनाव में ओम प्रकाश राजभर की पोल पट्टी खुल जाएगी.

हरदोई से मिली खबर के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर अनुसूचित जाति से संबंधित छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की केंद्रीय प्रायोजित स्कीम की चर्चा करने आए भारतीय जनता पार्टी के विधायक बहादुर कोरी ने ओवैसी और ओम प्रकाश राजभर व आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा. उन्होंने ओवैसी से ओमप्रकाश राजभर के गठबंधन को लेकर कहा कि जो (राजभर) भाजपा में गठबंधन में नही रुक सके वह और से क्या गठबंधन करेंगे. ओवैसी और राजभर के गठबंधन से भाजपा को कोई हानि नहीं होने वाली है.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola