UP Breaking News Live: यूपी पीसीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष बने पुष्पराज सिंह, बैठक में लिया गया फैसला
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
पुष्पराज सिंह बने यूपी पीसीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश पीसीएस संघ का चुनाव रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सम्पन्न हुआ. इस दौरान वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी पुष्पराज सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं. सिंह 2010 बैच के हैं. इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए विश्व भूषण मिश्रा को चुना गया है। जबकि वैभव मिश्रा सेक्रेटरी चुने गए हैं.

सीएम योगी आज गोरखपुर में 4 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने एक दिवसीय दौर पर गोरखपुर पहुंच गए हैं. यहां वे गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर वासियों को 1821 करोड़ रुपए की 4 परियोजनाओं की सौगात देंगे. कुछ देर में ही मुख्यमंत्री अपने हाथों से 4 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे.
चुनाव आयोग से मिला समाजवादी पार्टी का डेलिगेशन
समाजवादी पार्टी का डेलिगेशन आज चुनाव आयोग से मिला. जहां उन्होंने एसएसपी इटावा जय प्रकाश सिंह और डीएम अविनाश कुमार राय को हटाने की मांग की. साथ ही कहा कि, डीएम और एसएसपी मिलकर जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों को धमका रहे हैं.
बरेली में एक महिला के साथ दुष्कर्म, मामले की जांच में जुटी पुलिस
बरेली में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि 6 लोगों ने उसका अपहरण किया, जबरन वसूली की, उसके साथ दुष्कर्म किया. एसपी ग्रामीण, राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि, पीड़िता के बयान लिए गए, मेडिकल कराया गया. पिछले साल अगस्त में भी, पीड़ित के परिवार ने एक ही आरोपी के खिलाफ अपहरण और जाति परिवर्तन का आरोप लगाया था. पीड़ित लड़की ने तब सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा था कि उसने अपनी मर्जी से ऐसा किया, यही बयान उसने हाईकोर्ट में भी दिया था. मामले की जांच की जा रही है.
मायावती बोलीं- मामूली अपराधों वाले विचाराधीन कैदियों की हालत दयनीय
बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने देश की जेलो में कमजोर तबके के विचाराधीन कैदियों की संख्या को लेकर चिंता जतायी है. मायावती ने रविवार को कहा कि देश की जेलों में गरीब, अशिक्षित एवं कमजोर वर्ग के मामूली अपराधों वाले विचाराधीन कैदियों की भरमार है, जिनकी हालत अधिकतर दयनीय व अमानवीय है. जो अपने लोकतांत्रिक देश के लिए दुःख व चिन्ता की बात है. इसके निदान के लिए मानवीय दृष्टिकोण व कानून के राज की सही प्रक्रिया व कार्रवाई जरूरी है. बसपा सुप्रीमो ने कहा कि और अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा ‘संविधान दिवस’ पर कल देश के कर्ताधर्ता व नीति निर्धारकों के सामने इस राष्ट्रीय मुद्दे पर चिन्ता व्यक्त करना उचित एवं विचारणीय है. उन्होंने कहा कि देश विकास की ओर, ऐसे में और जेलों की क्या जरूरत? उनके इस मूलभूत प्रश्न पर समुचित विचार व कार्रवाई जरूरी है.
राम जन्मभूमि परिसर पहुंचे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर पहुंच गए हैं. यहां वे राम जन्मभूमि परिसर पहुंच गये हैं. यहां रामलला के दर्शन के बाद टेढ़ी बाजार पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी. इसके बाद मल्टी लेवल पार्किंग कांपलेक्स का निरीक्षण करेंगे
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए