Live Updates

UP Breaking News Live: आजम खान का नाम मतदाता सूची काटा जाए, बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने की मांग

Updated:
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

विज्ञापन

बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने की मांग, आजम खान का नाम मतदाता सूची काटा जाए

रामपुर से बीजेपी उम्मीदवार आकाश सक्सेना ने निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी को पत्र लिखकर आजम खान का नाम मतदाता सूची से काटने की मांग की है. आकाश सक्सेना ने आरपी एक्ट का हवाला देते हुए आज़म खान को वोट देने के अधिकारी से वंचित करने की मांग है. उन्होंने आजम खान को दी गयी सजा की जानकारी भी दी है.

UP Breaking News Live: आजम खान का नाम मतदाता सूची काटा जाए, बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने की मांग

जेडीयू ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार डिंपल यादव को समर्थन देने का ऐलान किया है.

हेट स्पीच मामले में आजम खान को राहत

हेट स्पीच मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट ने यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा के नेता आजम खान को 22 नवंबर तक अंतरिम जमानत दे दी है.

तीन दिवसीय होगा उप्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई. कैबिनेट के फैसलों के मुताबिक यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से आयोजित होगा. यह सत्र तीन दिन का होगा. इसके साथ ही संभल में नया स्टेडियम बनाये जाने और दो निजी विश्वविद्यालयों को एनओसी, एसजी पीजीआई मेडिकल वार्ड में 12 नए बेड की मंजूरी, नई पर्यटन नीति को मंजूरी और यूपी इलेक्ट्रॉनिक नीति में संशोधन के प्रस्ताव पर मुहर लगी. एक अन्य प्रस्ताव के तहत सरकार हैरिटेज होटल बनाने में सहयोग करेगी.

मदन भैया ने किया नामांकन, बोले-एकजुटता से मिलेगी जीत

मुजफ्फरनगर जनपद की खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए रालोद-सपा प्रत्याशी घोषित किए गए पूर्व विधायक मदन भैया ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि पूरी ताकत के साथ खतौली का उपचुनाव लड़ा जाएगा. एकजुटता से ही जीत हासिल होगी. उन्होंने अपने बाहरी होने पर कहा कि बाहरी शब्द का प्रयोग विधानसभा क्षेत्र के मुख्य मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए किया जाता है. गठबंधन बेरोजगारी, किसान, मजदूर, महिलाओं के सम्मान के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगा.

योगी कैबिनेट बैठक में आज कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक आयोजित की गई है. इसमें कई अहम प्रस्तावों को हरी झंडी दी जाएगी. कैबिनेट बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर कई सेक्टोरल नीतियों को मंजूरी मिल सकती है. इसके अलावा नई पर्यटन नीति 2022 और यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग नीति 2022 को लेकर भी चर्चा होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola