UP News: सीएम योगी ने आईएएस अभिषेक सिंह का निकाला अहंकार; Video

Updated at : 09 Feb 2023 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
UP News: सीएम योगी ने आईएएस अभिषेक सिंह का निकाला अहंकार; Video

IAS Abhishek Singh: योगी सरकार ने बिना छुट्टी गायब रहने के आरोप में आईएएस अभिषेक सिंह को निलंबित कर दिया है. वो बात और है कि इनके लिए ये कोई बड़ी बात नहीं है. क्योंकि इससे ये अक्टूबर 2014 में भी निलंबित रह चुके हैं. Video

विज्ञापन

IAS Abhishek Singh Video News: आईएएस बनना बहुत से भारतीयों का सपना होता है.एक बार अगर कोई आईएएस बन गया तो समझ लीजिए कि जिंदगी भर के लिए उसका कल्याण हो गया.लेकिन कुछ आईएएस ऐसे भी हैं.जो इतने बड़े औधे को भी कोई तरजीह नहीं देते.इनसे मिलिए.नाम है अभिषेक सिंह 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं.लेकिन फिल्मी दुनिया की चकाचौंध इन पर ऐसी हावी है कि उसके सिवाय इन्हें और कुछ नहीं दिखता.सब तो छोड़ दीजिए आईएएस के दायित्व को भी ये ठेंगे पर रखते हैं.लेकिन योगी सरकार में ये सब कुछ नहीं चलने वाला.लिहाज़ा कर दिए गए निलंबित.योगी सरकार ने बिना छुट्टी गायब रहने के आरोप में आईएएस अभिषेक सिंह को निलंबित कर दिया है.वो बात और है कि इनके लिए ये कोई बड़ी बात नहीं है.क्योंकि इससे ये अक्टूबर 2014 में भी निलंबित रह चुके हैं.आपको याद दिला दें कि अभिषेक सिंह उस समय चर्चा में आए थे,जब उन्होंने गुजरात चुनाव के दौरान कार के साथ अपनी तस्वीर वायरल कर दी थी.तस्वीर वायरल होने के बाद उनको प्रेक्षक के पद से हटा दिया गया था.फिर इन्हें यूपी आकर पदभार ग्रहण करना था,लेकिन वे बिना छुट्टी गायब हो गए थे नियुक्ति विभाग ने उन्हें नोटिस भेजा,लेकिन उन्होंने नोटिस का जवाब तक नहीं दिया.अभिषेक सिंह को बिना बताए गायब रहने और आचरण नियमावली के उल्लंघन में निलंबित किया गया है.लेकिन शायद अभिषेक सिंह की सेहत पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. Video

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola