Live Updates

Budget 2023 Reaction Live: सीएम योगी: भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा आम बजट

Updated:
विज्ञापन

Union Budget 2023 Reaction Live: केंद्र सरकार के वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए आम बजट एक फरवरी यानी आज पेश कर दिया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई बड़े ऐलान के साथ मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए 7 लाख तक सालाना कमाने वालों को कोई कर नहीं देना होगा.

विज्ञापन

सीएम योगी: भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा आम बजट

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बुधवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए पेश किए गए आम बजट का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया है.मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रस्तुत हुआ आम बजट नए भारत की समृद्धि का एक नया संकल्प है. उन्होंने कहा कि यह अंत्योदय का विजन’ और 130 करोड़ भारतवासियों की सेवा का लक्ष्य भी है. उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्रीय बजट गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग की आशाओं और राष्ट्र के समग्र उत्थान की अपेक्षाओं को पूरा करने वाला है. यह बजट भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा.

बजट पर बोली सपा सांसद डिंपल यादव, कहा- चुनावी बजट…

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज केंद्रीय बजट पेश किया. जिसपर सपा सांसद डिंपल यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा- ये चुनावी बजट है, किसानों के लिए कुछ नहीं है. किसानों की एमएसपी की बात नहीं की है. रेलवे को पूरी तरह नज़रअंदाज़ किया गया है. आधी से ज्यादा आबादी गांव में बसती है लेकिन उनके लिए कुछ नहीं किया है. ये बहुत ही निराशाजनक बजट है.

मायावती ने किया ट्वीट, इस वर्ष का बजट भी कोई ज्यादा अलग नहीं…

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को केंद्रीय बजट 2023-24 पेश किया. इस बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर लिखा, देश में पहले की तरह पिछले 9 वर्षों में भी केन्द्र सरकार के बजट आते-जाते रहे, जिसमें घोषणाओं, वादों, दावों व उम्मीदों की बरसात की जाती रही, किन्तु वे सब बेमानी हो गए. जब भारत का मिडिल क्लास महंगाई, गरीबी व बेरोजगारी आदि की मार के कारण लोवर मिडिल क्लास बन गया, अति-दुखद.

आप नेता संजय सिंह अमृत काल पर उठाए सवाल, बोले MSP बढ़ा न रोजगार मिला…

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को केंद्रीय बजट 2023-24 पेश किया. उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने बजट में सरकार की ओर से की गई इन घोषणाओं का स्वागत किया है. तो विपक्षी दलों ने सवाल उठाए हैं. आम आदमी पार्टी के सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने बजट में किए दावों को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि न किसानों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ा, न नौजवानों को रोजगार मिला, लेकिन, ये मोदी जी का अमृत काल है. संजय सिंह ने कहा कि निर्मला जी कह रहीं हैं “प्रतिव्यक्ति आय दोगुनी हो गई” किसकी? कहा गया है कि मोदी जी 50 नये एयरपोर्ट बनाएंगे, देंगे किसको?

अब 7 लाख रुपए तक नहीं देना होगा कोई टैक्स

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए आम बजट पेश कर दिया है. कई बड़े ऐलान के साथ नई टैक्स दर में बड़ी राहत दी गई है. ऐसे में अब व्यक्तिगत आयकर की नई टैक्स दर 0 से 3 लाख रुपये तक शून्य, 3 से 6 लाख रुपये तक 5%, 6 से 9 लाख रुपये 10%, 9 से 12 लाख रुपये 15%, 12 से 15 लाख रुपये तक 20% और 15 लाख से ऊपर 30% रहेगी.

बजट की मुख्य बातें

7 लाख तक सालाना कमाने वालों को कोई कर नहीं देना होगा

3 करोड़ के टर्नओवर वाले माइक्रो उद्योग को कर में छूट दी जाएगी

महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू होगी. इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5% का ब्याज़ मिलेगा.

सिगरेट पर आकस्मिकता शुल्क को 16 फीसदी बढ़ाया गया

वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा 4.5 लाख से 9 लाख की जाएगी

740 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के लिए अगले 3 वर्षों में 38,000 शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी.

बजट में रेलवे के लिए 2.40 लाख करोड़ रुपए के पूंजीगत परिव्यय का प्रावधान किया गया है.

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.O की शुरूआत की जाएगी. युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय अवसरों के लिए कौशल प्रदान करने के लिए 30 स्किल इंडिया नेशनल सेक्टर खोले जाएंगे.

ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में 35 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 20,700 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा

वैकल्पिक उर्वरकों को बढ़ावा देने के लिए पीएम प्रणाम योजना की शुरूआत की जाएगी। गोबरधन स्कीम के तहत 500 नए संयंत्रों की स्थापना की जाएगी

पूंजी निवेश परिव्यय 33% बढ़ाकर 10 लाख करोड़ रुपये किया जा रहा है, जो कि सकल घरेलू उत्पाद का 3.3% होगा.

महामारी से प्रभावित MSME को राहत दी जाएगी। संविदागत विवादो के निपटान के लिए स्वैच्छिक समाधान योजना लाई जाएगी

2014 से स्थापित मौजूदा 157 मेडिकल कॉलेजों के साथ सहस्थान में 157 नए नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए जाएंगे.

पीएम आवास योजना के परिव्यय को 66% बढ़ाकर 79,000 करोड़ किया जा रहा है

पूंजी निवेश परिव्यय 33% बढ़ाकर 10 लाख करोड़ रुपये किया जा रहा है, जो कि सकल घरेलू उत्पाद का 3.3% होगा

बच्चों और युवाओं के लिए नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी

पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन पर ध्यान देते हुए कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा.

कृषि से जुड़े स्टार्ट अप को प्राथमिकता दी जाएगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola