UP MLC Election 2022: BJP के 9 प्रत्याशियों को नहीं परिणाम की चिंता, देखें निर्विरोध चुने गए MLC की लिस्ट

Updated at : 09 Apr 2022 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
UP MLC Election 2022: BJP के 9 प्रत्याशियों को नहीं परिणाम की चिंता, देखें निर्विरोध चुने गए MLC की लिस्ट

UP MLC Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानपरिषद की 36 में 27 सीटों पर आज चुनाव हो रहा है. अन्य नौ सीटों पर भाजपा पहले ही निर्विरोध जीत दर्ज कर चुकी है. आइए जानतें हैं कहां से किस उम्मीदवान ने चुनाव में निर्विरोध जीत दर्ज की है.

विज्ञापन

UP MLC Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानपरिषद की 36 में 27 सीटों पर आज चुनाव हो रहा है. अन्य नौ सीटों पर भाजपा पहले ही निर्विरोध जीत दर्ज कर चुकी है. समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने कई जगहों पर उम्मीदवारों के नाम वापस ले लिए या फिर पर्चा न भरने और पर्चा वापस लेने के कारण 9 सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी निर्विरोध जीत चुके हैं. इन सीटों पर जीत के कारण विधान परिषद का चुनाव भाजपा के पक्ष में चला गया.

बीजेपी के निर्विरोध जीते प्रत्याशी

  • अलीगढ़ से ऋषिपाल

  • एटा- मैनपुरी-मथुरा से आशीष यादव, ओम प्रकाश सिंह

  • लखीमपुर से अनूप कुमार गुप्ता

  • बदायूं से वागीश पाठक

  • बांदा से हमीरपुर से जितेंद्र सेंगर

  • बुलंदशहर से नरेंद्र भाटी

  • हरदोई से अशोक अग्रवाल

  • मिर्जापुर-सोनभद्र से श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह

27 सीटों पर जारी है मतदान प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश विधानपरिषद की 36 में से 9 सीटों बीजेपी के प्रत्याशियों की निर्विरोध जीत के बाद अब बाकी बची 27 सीटों पर आज चुनाव हो रहा है. इन सीटों में लखनऊ-उन्नाव, मुरादाबाद-बिजनौर, रामपुर-बरेली, पीलीभीत-शाहजहांपुर, सीतापुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बाराबंकी, बहराइच, आजमगढ़-मऊ, फैजाबाद, बस्ती-सिद्धार्थनगर, गोरखपुर-महाराजगंज, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, झांसी-जालौन-ललितपुर, कानपुर-फतेहपुर, इटावा-फर्रुखाबाद, आगरा-फिरोजाबाद, मेरठ-गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर-सहारनपुर और गोंडा की सीट पर सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

विधान परिषद के सदस्य चुनने की प्रक्रिया

  • एमएलसी चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम आयु 30 साल होनी चाहिए.

  • एक तिहाई सदस्यों को विधायक चुनते हैं.

  • एक तिहाई सदस्यों को नगर निगम, नगरपालिका, जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के सदस्य चुनते हैं.

  • 1/12 सदस्यों को शिक्षक और 1/12 सदस्यों को रजिस्टर्ड ग्रेजुएट चुनते हैं.

एमएलसी चुनाव में किस तरह से होता है मतदान

इस बार मतदाता बैगनी रंग के पेन से मतदान करेंगे. यह पेन मतदाताओं को मतदान कर्मी मतदान से पहले देंगे. चुनाव आयोग ने बैंगनी रंग के पेन भेज दिएं हैं. मतदाता प्रत्याशी को अपना मत देने के दौरान मतपत्र के सामने वरीयता लिखेगा. इसके क्रम में केवल अंक 1,2, 3 लिखना होगा. अपना मतपत्र मान्य करने के लिए यह आवश्यक है. इसके अलावा किसी अन्य पेन से मत पर लिखने से मतपत्र अवैध हो जाएगा. इसके साथ ही मतपत्र पर कुछ भी लिखने, अंगूठा का निशान, हस्ताक्षर करने से मतपत्र खराब हो जाएगा. चुनाव आयोग ने बैलेट पेपर पर अंगूठे के निशान पर भी पाबंदी लगाई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola