Ground Breaking Ceremony: पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत ग्लोबल रिटेल ग्रोथ में दूसरे नंबर पर आया
UP Ground Breaking Ceremony Live: लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आज ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन है. सेरेमनी में पीएम नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए. इस मौके पर पीएम मोदी 80,000 करोड़ की 1406 परियोजनाओं का शिलान्यास किया.
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा…
पीएम नरेंद्र मोहर जादी ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार को एक प्लेटफार्म पर लाने का काम किया जा रहा है. इससे जुड़ने वालों को हर जानकारी हर पल मिलती रहेगी. बीते बरसों में भारत ने जितनी तेजी से विकास किया है, उसका कारण डिजिटल क्रांति है. 2014 में एक जीबी डाटा अब करीब 200 रुपए का पड़ता था. आज उसकी कीमत 11-12 रुपए हो गई है. दुनिया में भारत ही एक ऐसा देश है जहां डाटा इतना सस्ता था. आज ऑपटिकल फाइबर से जुड़े ग्राम पंचायतों की संख्या भी 2 लाख के पार हो चुकी है. आज दुनिया के डिजिटल ट्रांजेक्शन में 40 फीसदी ट्रांजेक्शन भारत में हो रहा है. 2014 से पहले हमारे यहां कुछ 100 स्टार्टअप ही थे. वहीं, आज हमारे देश में 70 हजार से अधिक रजिस्टर्ड स्टार्टअप हैं.
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा…
यूपी की तरक्की भारत के हर छठे व्यक्ति की तरक्की है : पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जनता का विश्वास योगी सरकार पर है. उन्होंने एक सांसद के रूप में अनुभव को साझा करते हुए कहा कि यहां के मंत्रियों और ब्यूरोक्रेसी में वह क्षमता है जिससे यह विकास में आगे बढ़ सकता है. यूपी की तरक्की भारत के हर छठे व्यक्ति की तरक्की है. जहां परिश्रम की पराकाष्ठा करने वाले लोग हों, जहां 5 लाख से अधिक आबादी वाले एक दर्जन से अधिक शहर हो, जहां हर जनपद में अलग उत्पाद की क्षमता हो, जिस प्रदेश को गंगा, यमुना और सरस्वती जैसी नदियों का आशीर्वाद प्राप्त हो, उस प्रदेश को तरक्की से कौन रोक सकता है.
पीएम नरेंद्र मोदी ने निवेशकों को काशी आने का न्योता दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के सफल आयोजन के लिए सराहने के साथ ही निवेशकों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि निवेशकों को वाराणसी का भी दौरा करना चाहिए. आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में उन्होंने कहा कि निवेश के साथ ही प्रदेश विकास की ऊंची उड़ान भर रहा है. दुनिया आज भारत की क्षमता और प्रतिभा को देख रही है. इसी का परिणाम है कि भारत ग्लोबल इंवेस्टमेंट में दूसरे नंबर पर है. जी-20 की अर्थव्यवस्था में सबसे तेजी से बढ़ोत्तरी कर रहे हैं.
सीएम योगी ने कहा- कोरोना काल में 66 हजार करोड़ का निवेश आया
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना काल में 66 हजार करोड़ का निवेश आया. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब तक 1 करोड़ 60 हजार लोगों को व्यापार से जोड़ा है. वहीं, उन्होंने बुंदेलखंड के बारे में कहा कि बुंदेलखंड में विकास कार्य को तेजी से किया जा रहा है. यूपी में कृषि से लेकर एमएसएमई तक के क्षेत्र में तेज रफ्तार से कार्य किया जा रहा है. सरकार निवेशकर्ताओं को पूरी तरह से सहयोग करने के लिए संकल्पित है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश छठवीं अर्थव्यवस्था से दूसरे स्थान पर जगह बनाई है. ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भी प्रदेश ने देश में दूसरा स्थान हासिल किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए