UP Panchayat Sahayak Bharti: इंतजार हुआ खत्म, ग्राम पंचायत सहायक भर्ती में किसको मिली नौकरी, इस दिन चलेगा पता
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Sep 2021 10:12 PM
यूपी पंचायत सहायक भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई है. फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार हो गई है. चयनित अभ्यर्थियों का नाम 8 सितंबर से 10 सितंबर के बीच घोषित होना शुरू होगा.
UP Panchayat Sahayak Bharti: उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायक/डाटा एंट्री के 58 हजार 189 पदों के लिए होने वाली भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई है. बुधवार यानी आठ सितम्बर से 10 सितम्बर के बीच चयनित पंचायत सहायकों के नाम घोषित होना शुरू होगा. उनका चयन पत्र संबंधित पंचायत भवन पर चस्पा किया जाएगा. पंचायतीराज निदेशालय की वेबसाइट पर चयनित पंचायत सहायकों का ब्यौरा डाला जा रहा है.उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायक/डाटा एंट्री के 58 हजार 189 पदों के लिए होने वाली भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट तैयार कर ली गई है.
चयनित पंचायत सहायकों को दो महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा. यह प्रशिक्षण जिला स्तर पर आयोजित होगा. इसमें ग्राम पंचायत के क्रियाकलाप, उनके अधिकार व जिम्मेदारियों के बारे में पंचायत सहायकों को जानकारी दी जाएगी. पंचायत सहायकों की इस भर्ती में त्रि-स्तरीय पंचायत व्यवस्था का आरक्षण लागू किया गया है, जिससे महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिला है. अनारक्षित पदों पर भी मेरिट के आधार पर महिलाओं का चयन हुआ है.
Also Read: UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021: पंचायत सहायक भर्ती की मेरिट लिस्ट तैयार, जानें कैसे करें चेक
पंचायत सहायकों की भर्ती के लिए यह भी प्रावधान किया गया था कि जिस वर्ग या जाति के लिए ग्राम पंचायत आरक्षित है, वहां उसी वर्ग या जाति का पंचायत सहायक चयनित किया जाएगा. इसलिए कहीं-कहीं यह भी संयोग बन सकता है कि जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान और पंचायत सहायक सभी महिलाएं ही होंगी.
बता दें, पंचायत सहायकों की यह भर्ती बगैर किसी चयन आयोग में अधियाचन भेजे की गई है. इसमें सिर्फ हाईस्कूल व इण्टर के नंबरों को दो से भाग देकर सर्वाधिक औसत वाले के फार्मूले का उपयोग किया गया है. यह भर्ती विवादों से दूर रही है. अब विभाग में इसी फार्मूले के आधार पर ग्राम पंचायत अधिकारी के ढाई हजार रिक्त पदों पर चयन के लिए मंथन किया जा रहा है.
Posted by : Achyut Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










