ePaper

यूपी चुनाव 2022: योगी के 9 मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में बंद, अब नतीजों के ऐलान का इंतजार

Updated at : 10 Feb 2022 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी चुनाव 2022: योगी के 9 मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में बंद, अब नतीजों के ऐलान का इंतजार

शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, नोएडा और अलीगढ़ जनपद की 9 सीट पर योगी सरकार के में मंत्री रहे नेताओं का भाग्य भी ईवीएम में कैद हो गया है. इन सीट पर पेश है एक खास रिपोर्ट...

विज्ञापन

Lucknow News: गुरुवार को यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण का चुनाव सम्पन्न हुआ. 60.17 प्रतिशत वोटिंग के साथ चुनाव आयोग ने इस मतदान प्रक्रिया को सम्पन्न कराया. इस बीच शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, नोएडा और अलीगढ़ जनपद की 9 सीट पर योगी सरकार के में मंत्री रहे नेताओं का भाग्य भी ईवीएम में कैद हो गया है. इन सीट पर पेश है एक खास रिपोर्ट…

भाजपा ने इन जनपदों में अपने मंत्रियों की साख को ध्यान में रखते हुए पूरी ताकत झोंक दी थी. इस बीच यूपी चुनाव के पहले चरण में प्रदेश की योगी सरकार के मंत्री अतुल गर्ग, सुरेश राणा, श्रीकांत शर्मा, संदीप सिंह, अनिल शर्मा, कपिल देव अग्रवाल, दिनेश खटिक, डॉ. जीएस धर्मेश और चौधरी लक्ष्मी नारायण भी मैदान में उतरे हुए थे.

Also Read: UP Election 2022: पहले चरण की वोटिंग के दिन इत्तेफाक नहीं थी PM मोदी की सहारनपुर रैली, BJP का सुपर प्लान?
ट्वीट कर नेताओं ने जताया विरोध

सपा ने कई शामली, कैराना, सहित कई जगह गरीब वोटर को रोकने का का आरोप लगाया. सपा-रालोद गठबंधन और बीजेपी प्रत्याशी के बीच मारपीट की सूचना भी आई है. मुजफ्फरनगर, बागपत, बुलंदशहर सहित कई जिलों के मतदान केंद्रों में ईवीएम खराब होने की सूचना मिली. कई जगह मशीनों को बदला गया. इसके चलते मतदान डेढ़ से दो घंटे देर से शुरू हुआ. सपा मुखिया और जयंत ने ट्वीट करके गड़बड़ियों की शिकायत की है.

इन दिग्गजों का भाग्य ईवीएम में लॉक

  • श्रीकांत शर्मा (बीजेपी) – मथुरा

  • बेबी रानी मौर्या (बीजेपी) – आगरा रूरल

  • मृगांका सिंह (बीजेपी) – कैराना

  • सुरेश राणा (बीजेपी) – थानाभवन

  • संगीत सोम (बीजेपी) – सरधना

  • पंकज सिंह (बीजेपी) – नोएडा

  • पंखुड़ी पाठक (कांग्रेस) – नोएडा

  • अवतार सिंह भड़ाना (आरएलडी) – जेवर

  • संदीप सिंह (बीजेपी) – अतरौली

Also Read: UP Chunav: पहले चरण में 623 कैंडिडेट की किस्मत EVM में लॉक, 60.17 फीसद वोटिंग के बाद अब रिजल्ट का इंतजार
तीन बाहुबली की किस्मत ईवीएम में बंद

  • मदन भैया (आरएलडी) – लोनी विधानसभा क्षेत्र

  • अमरपाल शर्मा (सपा) – साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र

  • योगेश वर्मा (सपा) – हस्तिनापुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola