UP Election 2022: बहराइच में महाराज सुहेलदेव को नमन कर पीएम मोदी बोले- यूपी चुनाव में लगेगा जीत का चौका

पीएम मोदी ने बहराइच की सरजमीं पर कहा, 'मैंने 2014 से लेकर 2022 तक इन दो घोर परिवारवादियों की सरकारों का काम के नाम कारनामा बहुत करीबी से देखा है. ये बहुत ही चिंता की बात है कि परिवारवादी सोच वाले लोगों ने देश और प्रदेश की जनता को पीछे धकेल दिया है.'
PM Narendra Modi Behraich Visit: मणिपुर से चुनाव प्रचार अभियान पूरा करके उड़नखटोले से यूपी की बहराइच में पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने देरी के लिए पहले जनता से माफी मांगी. इसके बाद उन्होंने महाराजा सुहेलदेव के पराक्रम को नमन करने के बाद कहा, ‘इस विशाल जनसभा को देखने के बाद इतना तो तय हो गया है कि यूपी के चुनाव में जनता की मदद से भाजपा चौका लगाने वाली है.’
पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि घोर परिवारवादियों ने देश-प्रदेश की जनता को काफी पीछे धकेल दिया है. इन लोगों ने अपने स्वाथ की राजनीति करके सबका विकास रोका है. यूपी का विकास होना बहुत जरूरी है. उन्होंने सरयू नहर परियोजना को लेकर चढ़ाई करते हुए कहा कि 40 साल तक सरयू नहर परियोजना को लटकाए रखा. रुपया बर्बाद करते रहे. जब परियोजना शुरू होने वाली थी तब जो काम 100 करोड़ रुपए में हो रहा था. अंत में वही काम 10,000 करोड़ रुपए में काम पूरा हो सका. उन्होंने कहा कि 30 लाख किसानों का इन्होंने गला घोंटे रखा. मगर भाजपा की सरकार ने इस परियोजना को सफल बनाया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




