Maharajganj vidhansabha chunav 2022: महाराजगंज की 5 विधानसभा सीट पर मतदान संपन्न, 5 बजे तक 57.38% वोटिंग

Maharajganj vidhansabha chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है. यहां पांच चरणों में चुनाव हो चुका है. जिसके बाद आज छठे चरण में मतदान शुरू हो गया है. महाराजगंज की 5 विधानसभा सीटों मतदान के हर अपडेट को जाननें के लिए बने रहे प्रभात खबर के साथ...
Maharajganj vidhansabha chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है. यहां पांच चरणों में चुनाव हो चुका है. जिसके बाद आज छठे चरण में मतदान शुरू हो गया है. महाराजगंज की 5 विधानसभा सीटों मतदान के हर अपडेट को जाननें के लिए बने रहे प्रभात खबर के साथ…
महराजगंज (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर साल 2017 के विधानसभा चुनाव में कुल 63.94 प्रतिशत वोट पड़े थे. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से जयमंगल कन्नौजिया ने बहुजन समाज पार्टी के निर्मेश मंगल को 68361 वोटों के अंतर से हराया था. 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी-गठबंधन ने जयमंगल कन्नौजिया को उम्मीदवार बनाया है, जबकि सपा-रालोद गठबंधन ने गीता रत्ना, बसपा ने ओमप्रकाश पासवान और कांग्रेस ने आलोक प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा है. इस बार सभी में कांटे की टक्कर होगी. वहीं सभी ने जीत के लिए कई वायदे भी किए है.
महाराजगंज सदर विधानसभा सीट की एक और खासियत है. यहां एक प्रत्याशी अपने नाम से नहीं बल्कि एंबुलेंस कैंडिडेट के नाम से जाना जा रहा है. निर्दलीय सीट का प्रत्याशी निर्मेश मंगल एंबुलेंस से चुनाव प्रचार कर रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि निर्मेश मंगल की तबियत इन दिनों ठीक नहीं है, जिसकी वजह से चुनाव आयोग ने उन्हें एंबुलेंस से चुनाव प्रचार करने की इजाजत दी है.
महाराजगंज
-
फरेंदा
-
नौतनवा
-
सिसवा
-
महाराजगंज
-
पनियारा
1996- चंद्र किशोर- भाजपा
2002- चंद्र किशोर- भाजपा
2007- श्रीपति- सपा
2012- सुदामा- सपा
2017- जयमंगल कन्नौजिया- भाजपा
महराजगंज विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के जयमंगल कन्नौजिया मौजूदा विधायक हैं. 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने एक बार फिर जयमंगल कन्नौजिया पर भरोसा जताया है. महराजगंज (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 3 मार्च को मतदान होना है, और 10 मार्च को मतगणना होगी.
कुल मतदाता- 412678
नए मतदाता- 14227
पुरुष मतदाता- 216719
महिला मतदाता- 195935
अन्य मतदाता- 24
-
रोजगार के लिए बढ़ता पलायन
-
सिंचाई और पेयजल की समस्याएं हैं
-
गंदगी, पानी, सीवर जाम की समस्याएं हैं.
-
जर्जर सड़कों के निर्माण की कोई सुनवाई नहीं है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




