UP Chunav Live: यूपी एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत का अनुमान, देखें किस सर्वे में कौन आगे?
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के सातवें चरण के 9 जिलों की 54 सीटों पर कुल 613 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इनके भाग्य का फैसला 2.06 करोड़ मतदाताओं ने कर दिया है. 2017 में इन 54 सीटों में से भाजपा ने 29, सपा ने 11, बसपा ने 6, अपना दल (एस) ने 4, सुभासपा ने 3 और निषाद पार्टी ने 1 सीट जीती थी.
धनंजय और लकी समर्थकों में हुई हवाई फायरिंग!
सूचना है कि जौनपुर मल्हनी विधानसभा के रीठी गांव में लगभग 6 बजकर 5 मिनट पर मतदान खत्म होने के बाद जदयू के प्रत्याशी धनंजय सिंह और सपा प्रत्याशी लकी यादव के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी. कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों तरफ से नारेबाजी होने लगी. मामला बढ़ता ही गया और दोनों पक्ष से हवाई फायरिंग हुई. तनाव को बढ़ता देख तुरंत फोर्स पहुंची और उसने भी हवाई फायरिंग की भीड़ को तितर-बितर कर दिया. स्थिति तनावपूर्ण होने के नाते पुलिस बल तैनात है.
अब तक के एग्जिट पोल में कांग्रेस और बसपा का सूपड़ा साफ?
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के आंकड़ों की बात करें तो कमोबेश हर एग्जिट पोल के सर्वे में कांग्रेस और बसपा को काफी नुकसान के नजरिए से देखा जा रहा है. हालांकि, अंतिम परिणाम तो 10 मार्च को ही पता चलेंगे.
P-MARQ: योगी सरकार की हो रही वापसी
पूर्वांचल में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को कितना?
भाजपा गठबंधन : 63 से 83 सीट
सपा गठबंधन : 42 से 52 सीट
बसपा : 3 से 8 सीट
कांग्रेस : 1 से 3 सीट
अन्य : 0 से 2 सीट
अवध क्षेत्र में…
भाजपा गठबंधन : 66 से 78 सीट
सपा गठबंधन : 41 से 51 सीट
बसपा : 3 से 8 सीट
कांग्रेस : 1 से 3 सीट
अन्य : 0 से 1 सीट
टीवी-9 भारतवर्ष के एग्जिट पोल पर एक नजर…
भाजपा- 211-225
कांग्रेस- 4-6
सपा- 146-160
बसपा- 14-24
अन्य- 0-0
यूपी में कुल सीट- 403
शिवपुर विधानसभा से प्रत्याशी अरविंद राजभर के ऊपर जानलेवा हमला
सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बेटे और शिवपुर विधानसभा से सपा-सुभासपा गठबंधन प्रत्याशी डॉ. अरविंद राजभर ने अपने ऊपर जानलेवा हमला होने की बात कही है. अरविंद के अनुसार, वह अपनी विधानसभा के बूथों का निरीक्षण कर रहे थे. मुस्तफाबाद ग्रामसभा के बूथ पर पहुंचने पर सामंतवादी सोच के लोगों ने उनके गनर को भगा दिया. उनके ऊपर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया. किसी तरह से वह जान बचा कर वहां से निकले हैं. अरविंद ने कहा कि सपा-सुभासपा गठबंधन को मिल रहे जनसमर्थन से विपक्षी बौखलाए हुए हैं और किसी भी स्तर पर जाकर कुछ भी गलत कर सकते हैं.
ईवीएम और वीवीपैट को किया गया सील
यूपी विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के समापन के बाद मतदान अधिकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट को सील कर दिया. अंतिम चरण में शाम 5 बजे तक 54.18 फीसदी मतदान हुआ.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए