UP Election 2022: एटा-अलीगंज, जलेसर और मारहरा में किस पार्टी से कौन उम्मीदवार, देखें लिस्ट

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में एटा जनपद की 4 विधानसभाओं में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है, 4 फरवरी को नाम वापसी की अंतिम तारीख है.
Aligarh News: उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के लिए सात चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण के लिए वोटिंग 10 फरवरी को होगी. पहले चरण में पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होगा, यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में एटा जनपद की 4 विधानसभाओं में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है, 4 फरवरी को नाम वापसी की अंतिम तारीख है.
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए एटा जिले की 4 विधानसभाओं एटा, अलीगंज, जलेसर, मारहरा में टॉप 5 राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों पर नजर डालें, तो यह प्रत्याशी मैदान में हैं. एटा से भाजपा के टिकट पर विपिन वर्मा डेविड, सपा के टिकट पर जुगेंद्र सिंह यादव, बसपा के अजय यादव, कांग्रेस के गुंजन मिश्रा और आप पार्टी ने उमेश कांत प्रतिहार को अपना प्रत्याशी बनाया है.
विधानसभा चुनाव के लिए अलीगंज से भाजपा के सत्यपाल सिंह राठौर, सपा के रामेश्वर सिंह यादव, बसपा के सऊद अली खां, कांग्रेस के सुभाष चंद्र वर्मा, आप पार्टी से राहुल पाठक को प्रत्याशी बनाया गया है. इसके अलावा जलेसर विधानसभा के लिए भाजपा से संजीव कुमार दिवाकर, सपा से रणजीत सुमन, बसपा से आकाश सिंह, कांग्रेस से नीलमा राज, आप पार्टी से प्रेमलता को प्रत्याशी बनाया गया है. मारहरा से भाजपा के टिकट पर वीरेंद्र सिंह लोधी, सपा से अमित गौरव यादव, बसपा से योगेश कुमार, कांग्रेस से तारा राजपूत और आप पार्टी से अर्जुन यादव को प्रत्याशी बनाया गया है.
उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के लिए सात चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण के लिए वोटिंग 10 फरवरी को होगी. इसके बाद दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी, तीसरे 20 फरवरी, चौथे 23 फरवरी, पांचवे 27 फरवरी, छठे 3 मार्च और सातवें चरण के लिए 7 मार्च को वोटिंग होगी. 10 मार्च को मतगणना होगी. पहले चरण में पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होगा.
एटा जनपद की चारों विधानसभाओं में तीसरे चरण के अंतर्गत चुनाव है.
-
4 फरवरी को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि
-
20 फरवरी को मतदान
-
10 मार्च को मतगणना
रिपोर्ट- चमन शर्मा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




