UP Chunav 2022 Live Updates: सपा के वरिष्ठ नेता अहमद हसन की पत्नी का भी निधन
UP Chunav 2022 Live Updates: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण में 16 जिलों हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर व महोबा की 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग 20 फरवरी को होगी. यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स…
सपा नेता अहमद हसन की पत्नी का भी निधन
सपा के वरिष्ठ नेता अहमद हसन की पत्नी का भी निधन हो गया है. आज ही सपा नेता अहमद हसन का निधन हुआ था
सपा के एजेंडे में नहीं है विकास- सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कहा, कल एक अदालत ने 2008 के अहमदाबाद सीरियल बम विस्फोट मामले में 49 में से 38 दोषियों को मौत की सजा सुनाई, जिनमें से कुछ आतंकवादियों का संबंध यूपी से भी था. इनमें से आजमगढ़ के 1 आतंकी के पिता सपा प्रचारक के तौर पर कार्यरत हैं. विकास उनके (समाजवादी पार्टी के) एजेंडे में नहीं है… जिन्होंने राम भक्तों पर गोली चलाई और राम मंदिरों पर ताला लगा दिया, वे कभी अयोध्या में राम मंदिर नहीं बना सकते थे: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में
संवेदनशील सरकार देने का वादा किया- अमित शाह
प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, नोट बंदी के कारण लोगों के हौसले बुलंद थे. चुनाव में बहुमत के साथ सरकार बनी और जो जनता से वादा किया था, उसको पूरा किया. संवेदनशील सरकार देने का वादा हम लोगों ने पूरा किया है.
गृहमंत्री अमित शाह के संबोधन के प्रमुख अंश ( प्रबुद्ध जन संवाद, लखनऊ)
यूपी को हमने गिरते हुए देखा.
यूपी बीमारू राज्यों में आ गया. बिहार, मध्य प्रदेश, यूपी बीमारू राज्यों में गिने जाते थे.
महिलाओं की सुरक्षा नहीं थी.
यूपी में भ्रष्टाचार व्याप्त था.
एक ऐसा मंत्रिमंडल चलता था, जिसमें हर व्यक्ति अपने को प्रधानमंत्री मानता था. प्रधानमंत्री को कोई प्रधानमंत्री नहीं मानता था.
2014 में बीजेपी ने काम शुरू किया.
2011 में मैं यूपी को नजदीक से आकर देखा और लगा कि ठीक क्यों नहीं हो सकता.
सपा-बसपा ने यूपी को गर्द में पहुंचा दिया था.
मोदी जी ने गुजरात में जो शासन चलाया, वो एक मॉडल के रूप में लोगों ने स्वीकार किया.
2014 में मोदी जी की सरकार बनी और उसके बाद यूपी को आगे ले जाने जा प्रयास किया, लेकिन यहां जो भी स्किम भेजी गई, वो जातिधर्म में तब्दील होकर 20% में सिमिट के रह गई.
पिछले पांच वर्षों से यूपी में 12 लाख रिक्तियां पड़ी हैं- प्रियंका गांधी
रायबरेली में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, योगी जी कहते हैं नौकरी देंगे, लेकिन कब? पिछले 5 वर्षों से राज्य सरकार में 12 लाख रिक्तियां पड़ी हैं. छात्रों ने परीक्षा दी है, लेकिन बेकार बैठे हैं और रोजगार पैदा करने के बजाय कम हो रहे हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए