UP Chunav 2022: उतरौला विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Mar 2022 5:50 PM

विज्ञापन

यूपी में आज छठे चरण का मतदान हुआ. बलरामपुर जिले में आने वाले उतरौला विधानसभा सीट पर भी पांचवें चरण में मतदान हुआ. बलरामपुर जिले में शाम 5 बजे तक 48.53 प्रतिशत मतदान हुआ.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. यहां पांच चरणों में चुनाव हो चुके है. जिसके बाद आज छठे चरण का मतदान हुआ. बलरामपुर जिले में आने वाले उतरौला विधानसभा सीट पर भी पांचवें चरण में मतदान हुआ. बलरामपुर जिले में शाम 5 बजे तक 48.53 प्रतिशत मतदान हुआ.

उतरौला विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में आती है. 2017 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राम प्रताप वर्मा समाजवादी पार्टी के आरिफ अनवर हाशमी को 29 हजार 174 वोटों से हराया था. उतरौला में भगवान शिव का अति प्राचीन दुखहरण मंदिर है, जो लोगों की आस्था का केंद्र है.

उतरौला सीट का सियासी इतिहास

  • 1977- राजेंद्र प्रसाद चौधरी- जनता पार्टी

  • 1980- मसरूर जाफरी- भाकपा

  • 1985- फजलुल वारी- आईएनडी

  • 1989- समिउल्लाह- आईएनडी

  • 1991- समिउल्लाह- जनता दल

  • 1993- विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता- बीजेपी

  • 1996- उबैदुर रहमान- सपा

  • 2002- अनवर महमूद- सपा

  • 2007- श्याम लाल- बीजेपी ने जीत दर्ज की

  • 2012- आरिफ अनवर हाशमी- सपा

  • 2017- राम प्रताप वर्मा- बीजेपी

उतरौला सीट से मौजूदा विधायक

  • उतरौला सीट से वर्तमान में बीजेपी के राम प्रताप वर्मा विधायक हैं.

  • राम प्रताप वर्मा की उम्र 38 वर्ष है.

  • राम प्रताप वर्मा ने स्नातकोत्तर और बीएड की डिग्री हासिल की है.

जातिगत समीकरण

  • उतरौला विधानसभा क्षेत्र में ओबीसी और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या ज्यादा है.

  • यहां मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं.

  • इसके अलावा, यादव और वर्मा वोटरों की भी काफी संख्या है.

उतरौला विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता : 4,14,000

  • पुरुष : 2,30,371

  • महिला : 1,84,500

उतरौला की जनता के मुद्दे

  • बाढ़

  • रेल कनेक्टिविटी का अभाव

  • शैक्षिक संस्थानों की कमी

  • महंगाई

  • विकास

  • बेरोजगारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola