ePaper

UP Chunav 2020 में AIMIM की इस रणनीति ने बढ़ाई SP-BSP की टेंशन, बिहार की तरह उलटफेर करेंगे असदुद्दीन ओवैसी

Updated at : 03 Oct 2021 12:54 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2020 में AIMIM की इस रणनीति ने बढ़ाई SP-BSP की टेंशन, बिहार की तरह उलटफेर करेंगे असदुद्दीन ओवैसी

Asaduddin Owaisi AIMIM: ओवैसी की कोशिश है कि यूपी की छोटे दलों के साथ गठबंधन किया जाए. इसके लिए ओवैसी ने सुहेलदेव समाज पार्टी के ओम प्रकाश राजभर, प्रगतिशील समाज पार्टी के शिवपाल यादव, आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद रावण से संपर्क कर चुके हैं.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी की रणनीति ने सपा और बसपा की टेंशन बढ़ा दी है. बताया जा रहा है कि ओवैसी की रणनति को देखते हुए अखिलेश यादव भी चुनाव से पहले अपना प्लान बदल सकते हैं. ओवैसी ने यूपी के करीब 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.

जानकारी के मुताबिक यूपी के सियासी रण में एंट्री के बाद से असदुद्दीन ओवैसी रणनीति बनाने में जुट गए हैं. बताया जा रहा है कि ओवैसी की कोशिश है कि यूपी की छोटे दलों के साथ गठबंधन किया जाए. इसके लिए ओवैसी ने सुहेलदेव समाज पार्टी के ओम प्रकाश राजभर, प्रगतिशील समाज पार्टी के शिवपाल यादव, आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद रावण से संपर्क कर चुके हैं.

बताया जा रहा है कि बिहार की तरह ही यूपी की चुनावी रण में ओवैसी रणनीति बनाने में जुट गए हैं. बिहार में ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने रालोसपा और बसपा के साथ गठबंधन किया था. बिहार चुनाव में ओवैसी की पार्टी को पहली बार पांच सीटों पर जीत मिली थी. माना जा रहा है कि ओवैसी बिहार की तरह ही यूपी में भी सियासी दांव खेल रहे हैं.

Also Read: MY समीकरण के बाद पिछड़ी जातियों की वोटों पर सपा की नजर, UP फतह के लिए अखिलेश यादव ने बनाया ‘स्पेशल प्लान’

मुस्लिम बाहुबलियों पर नजर- असदुद्दीन ओवैसी की नजर यूपी के मुस्लिम बाहुबली नेताओं पर नजर है. इस कड़ी में ओवैसी ने पिछले दिनों अहमद अतीक के परिवार के लोगों से मुलाकात किया था. बताया जा रहा है कि कानपुर के किसी सीट से अतीक अहमद की पत्नी ओवैसी की पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं.

गौरतलब है कि असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी में 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. इसके बाद ओवैसी की पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है. बिहार चुनाव में पांच सीटों में मिली जीत के बाद से ही एआईएमआईएम यूपी में इलेक्शन फाइट की तैयारी में जुट गई है.

Also Read: UP Chunav 2022 में होगा शिवपाल-अखिलेश का गठबंधन? ओवैसी और चंद्रशेखर से मुलाकात के बाद क्या बोले प्रसपा अध्यक्ष

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola