UP Budget 2022-23 Live Updates: योगी सरकार के बजट में हर तबके को साधने का किया गया प्रयास, जानें खास बात
UP Budget 2022-23 Live Updates: करीब 6.15 लाख करोड़ का बजट पेश करने के साथ ही सरकार ने ऐलान कर दिया कि वह किसानों और महिलाओं के कल्याण को ध्यान में रखते हुए इस बजट का ऐलान कर रही है. बजट की घोषणा होने से पहले सुबह करीब 9:30 बजे लोकभवन में कैबिनेट बैठक हुई थी.
सेफ सिटी योजना के लिए सरकार ने खोला पिटारा
योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले बजट में सेफ सिटी योजना के तहत लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, आगरा, गोरखपुर और प्रयागराज के लिए 523 करोड़ 35 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है.
एक क्लिक से यूपी बजट की जानें हर बड़ी बात…
सीएम योगी आदित्यनाथ बजट पर मीडिया के सवालों का दे रहे जवाब
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह बजट अगले 5 साल के विकास का लक्ष्य दर्शा रहा है. उज्ज्वल भविष्य का ड्राफ्ट बजट कहा जाना चाहिए. उन्होंने इसे जनआकांक्षाओं के मुताबिक बजट करार दिया है. सीएम योगी ने कहा कि नि:शुल्क सोलर पैनल को किसानों को मुहैया कराने का लक्ष्य रखा गया है. नाव खरीद के लिए 40 फीसदी सब्सिडी की योजना का ऐलान किया गया है.
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बजट की गिनाईं खामियां
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बजट पेश होने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि योगी सरकार हमेशा ही दावा रहा है कि किसानों की आय दोगुनी कर दी जाएगी. मगर अब तक ऐसा नहीं हो सका है. उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर भी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि घोषणाओं में तो नौकरी के तमाम दावे किए जाते हैं मगर हकीकत में ऐसा कहीं नहीं दिखाई देता है. वहीं, उन्होंने बजट पर सवाल उठाते हुए कहा कि बच्चों की पढ़ाई के लिए कोई घोषणा नहीं की गई है.
दो बजे के बाद दोबारा शुरू की जाएगी सदन की कार्यवाही
यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपना छठां और योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश कर दिया है. इसी के साथ सदन की कार्यवाही को लंच तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. दोपहर 2 बजे के बाद कार्यवाही दोबारा शुरू की जाएगी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए