Live Updates

UP Breaking News Live: विधानसभा की कार्रवाई कल 11 बजे तक स्थगित, 7 विधेयक और 4 अध्यादेश सदन से हुए पारित

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन समेत 3 सस्‍पेंड

लखनऊ में आंधी-पानी के दौरान लाइट गुम होने पर तीन विद्युत अफसर सस्‍पेंड कर दिए गए हैं. शासन ने अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन समेत 3 को सस्‍पेंड कर दिया है. अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन संजय पासवान, उपखंड अधिकारी पुष्पेश गिरी और अवर अभियंता अमर राज को निलंबित किया गया है. उपकेंद्र परिचालक दीपक शर्मा की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं. ट्रांसमिशन उपखंड मार्टिनपूरवा लाइन ट्रिप होने पर यह बड़ी कार्यवाही की गई है. विधानसभा समेत आसपास के इलाकों में बिजली जाने पर यह कार्रवाई की गई है.

वाराणसी : गंगा नदी में 4 लोग डूबे, दो तलाशे गए

नाव‍िक सहित 6 लोग सवार थे नाव पर. इनमें से दो लोगों को नाविकों ने बचा लिया है. वाराणसी में एक बार फिर से नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया. गंगा में नाव पलटने से चार लोगों के लापता होने की सूचना मि‍ली है. यह हादसा भेलूपुर थाने के अंतर्गत प्रभु घाट के सामने हुआ है. नाव में सवार टूण्डला जिला फिरोजाबाद के केशव ने बताया कि नाव में पानी भरने से हादसा हुआ.

वाराणसी की प्रभु घाट के सामने नाव पलटने से 4 लापता

वाराणसी में एक बार फिर से नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया. गंगा में नाव पलटने से चार लोगों के लापता होने की सूचना मि‍ली है. यह हादसा भेलूपुर थाने के अंतर्गत प्रभु घाट के सामने हुआ है. सूचना देने के बाद भी मौके पर अब तक प्रशासन की ओर से कोई नहीं पहुंचा है. स्थानीय मल्लाह लापता लोगों की खोज कर रहे हैं.

विधानसभा की कार्रवाई कल 11 बजे तक स्थगित

यूपी विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हो चुकी है. इस बीच सपा और रालोद के विधायकों का प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ बेरोजगारी व महंगाई के लिए विरोध जारी है. भारी शोर के बीच विधानसभा की कार्रवाई कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. 7 विधेयक और 4 अध्यादेश भी सदन से पारित किए गए.

SP-RLD विधायक लगा रहे ‘राज्‍यपाल वापस जाओ’ के नारे

आज से शुरू हुए यूपी के बजट सत्र की कार्यवाही काफी हंगामेदार होने वाली है. सपा और रालोद के विधायक हाथों में तख्‍त‍ियां, पोस्‍टर और बैनर लिए राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल के अभि‍भाषण का विरोध दर्ज कर रहे हैं. वे वेल में उतरकर ‘राज्‍यपाल वापस जाओ’ के नारे लगा रहे हैं.

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सपा का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा का आज पहला सत्र है. ऐसे में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानसभा भवन पहुंच गए हैं. विधानसभा की गैलरी में सपा सदस्यों ने महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन किया. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी प्रदर्शन में शामिल हुए.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola