UP Breaking News Live: अयोध्या में सुरक्षा अलर्ट, मठ-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा
UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
यूपी एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी बदमाश नीतेश को किया गिरफ्तार
यूपी एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी अपराधी नीतेश सिंह उर्फ महाराज को राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में थाना विभूतिखण्ड क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. यह अपराधी उत्तर बिहार के जनपद शिवहर, सीतामढ़ी, मोतिहारी और मुजफ्फरपुर जिलों में आतंक के पर्याय बन चुका है और प्रतिबन्धित संगठन आजाद हिन्द फौज का स्वंयभू सरगना है.
अयोध्या में सुरक्षा अलर्ट, मठ-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा, संवेदनशील स्थानों पर की जा रही चेकिंग
नई दिल्ली में दो आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद अयोध्या में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है और अलर्ट जारी किया गया है. पूरे शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. अयोध्या धाम में प्रवेश द्वार पर पुलिस दो पहिया व चार पहिया वाहनों को चेक कर रही है. अयोध्या में प्रवेश करने वाले लोगों का आधार कार्ड व परिचय पत्र देखने पर ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है. इसके साथ ही अयोध्या के मठ मंदिरों में सुरक्षा बढ़ाई गई है. पुलिस क्षेत्राधिकारी एस गौतम ने कहा कि सभी संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग की जा रही है. हम आगंतुकों के विवरण, विशेष रूप से नागरिकता और उनके आधार कार्ड की जांच कर रहे हैं. बाहर से आए तो कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कोरोना काल में बच्चों की जमा 15 प्रतिशत फीस होगी माफ
कोरोना संक्रमण काल में स्कूल फीस के मामले में अभिभावकों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने कोरोना काल में जमा स्कूल फीस को 15 फीसदी माफ करने का आदेश दिया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ कर दिया है कि संक्रमण काल के दौरान जमा की गई स्कूल फीस को माफ किया जाएगा. यह फैसला जस्टिस राजेश बिंदल और जस्टिस जे जे मुनीर की बेंच ने दिया है. कोरोना काल में ली जा रही स्कूल फीस को विनियामन को लेकर कई अभिभावकों की ओर से याचिका दाखिल की गई थी.
चाचा शिवपाल के घर पहुंचे अखिलेश यादव
शिवपाल यादव के घर पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव. अहम मुद्दों पर हो रही चर्चा. कयास लगाए जा रहे हैं नई कार्यकारिणी गठन को लेकर चर्चा हो रही है. चाचा शिवापाल यादव और बेटे आदित्य को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
अलीगढ़ के डीएस कॉलेज में लगे प्रिंसिपल को ढूंढ़ने के पोस्टर, थाने में दी तहरीर
अलीगढ़ के डीएस कालेज के प्रिंसिपल को ढूंढ़ने का पोस्टर छात्रों ने लगाया है. छात्रों का आरोप है कि प्रिंसिपल का कार्यालय बंद रहता है और उनकी समस्याओं का निदान नहीं हो पाता है. छात्रों ने प्रिंसिपल को ढूंढ़कर लाने वाले को 11 हजार का इनाम देने की घोषणा की है. बताया जा रहा है कि कालेज में स्नातक तृतीय वर्ष के छात्रों से अलग-अलग मद में 300 से 700 रुपए अवैध रूप से वसूले जा रहे हैं. जब प्रिंसिपल से बात करने का प्रयास किया जाता है तो उनके कार्यालय पर ताला लगा मिलता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए