Live Updates

UP Breaking News Live: ललितपुर में सड़क दुर्घटना, 6 की मौत, कई घायल

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

विज्ञापन

ललितपुर में सड़क दुर्घटना में 36 से ज्यादा यात्री घायल

ललितपुर में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 से ज्यादा लोग घायल हो गए.

तीन महीने के अंदर सभी मंत्री बताएं अपनी संपत्ति- सीएम योगी

सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि सभी मंत्रीगण शपथ लेने के अगले तीन माह की अवधि के भीतर अपने और अपने परिवार के सदस्यों की समस्त चल-अचल संपत्ति की सार्वजनिक घोषणा करें. लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए मंत्रीगणों के लिए निर्धारित आचरण संहिता का पूरी निष्ठा से पालन किया जाए. सभी लोक सेवक (आईएएस/पीसीएस) भी अपनी व परिवार के सदस्यों की समस्त चल/अचल संपत्ति की सार्वजनिक घोषणा करें. यह विवरण आमजनता के अवलोकनार्थ ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाए.

योगी सरकार जायेगी जनता के द्वार

योगी सरकार जायेगी जनता के द्वार जाएगी. इस संबंध में 18 मंत्री समूह गठित किए गए हैं. उपमुख्यमंत्री की टीम में एक-एक राज्य मंत्री शामिल हैं, शेष तीन सदस्यीय मंत्री समूह गठित किए गए हैं. यह 18 समूह 18 मंडलों का भ्रमण करेगी. भ्रमण का यह कार्यक्रम शुक्रवार से रविवार तक होगा.

यूपी कैबिनेट की बैठक 

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट बैठक आज हुई. इस बैठक के दौरान योगी सरकार कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग गयी है. इस बैठक में 10 प्रस्तावों में से 9 प्रस्ताव पास हो गये हैं. यूपी कैबिनेट ने इथेनॉल के उत्पादन को अनुमति दे दी है. वहीं बेसिक अनुदेशकों को 9 हजार का वेतनमान हुआ. वहीं सीएम योगी ने कहा कि इसी सप्ताह मंत्रियों के मंडल वार दौरे शुरू होंगे. हर कैबिनेट मंत्री के साथ स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्री लगाए गए हैं. 15 मई तक मंत्री दौरे की रिपोर्ट सीएम दफ्तर को देंगे.

आजम खान की जमानत याचिका पर SC में सुनवाई एक हफ्ते टली

समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान (Azam Khan) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से बड़ा झटका मिला है. दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने आज आजम खान को जमानत की सुनवाई टाल दी है.

माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पाण्डेय निलंबित

उत्तर प्रदेश सरकार ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पाण्डेय को निलंबित कर दिया है. बलिया पेपर लीक मामले में शिक्षा निदेशक विनय कुमार पाण्डेय हुई कार्यवाई. यूपी बोर्ड परीक्षा का बलिया में पेपर लीक होने के बाद ही विनय कुमार पाण्डेय पर लतवार लटर रही थी, उसी समय संकेत मिलने लगे थे कि उनको हटा दिया जाएगा. उन्हें 2018 में निदेशक के पद का कार्यभार सौंपा गया था.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola