UP Breaking News Live: 2008 बैच की IPS अलंकृता सिंह सस्पेंड, बिना आधिकारिक छुट्टी के लंदन में घूम रही हैं
UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
2008 बैच की IPS अलंकृता सिंह सस्पेंड

लखनऊ में दो बच्चे मिले कोरोना संक्रमित
लखनऊ में कैथेड्रल स्कूल और डीपीएस में एक-एक बच्चा कोरोना पॉजिटिव मिला है, जिसके बाद स्कूल बंद कर दिया गया है.0सभी बच्चों की अब जांच होगी.
मुझे चाचा जी से कोई नाराजगी नहीं है- अखिलेश यादव
शिवपाल यादव के भाजपा में शामिल होने की खबर पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मैनपुरी में कहा कि अगर हमारे चाचा को भाजपा लेना चाहती है तो देर क्यों कर रही है? भाजपा के लोग देर किस बात की कर रहे हैं. मुझे चाचा जी से कोई नाराजगी नहीं है, लेकिन भाजपा बता सकती है कि वे क्यों खुश हैं.
प्रयागराज में दो लोगों के मर्डर से सनसनी
प्रयागराज में एक के बाद एक सामूहिक हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं. ताजा मामला धूमनगंज में दो लोगों के हत्याकांड है. यहां बदमाशों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मिली जानकारी के अनुसार, घर में घुसकर मारी गई गोली, दोनों मृतकों की पहचान सुल्तान और आसिफ के रूप में की गई है. फिलहाल, पुलिस मौके पर छानबीन कर रही है.
शार्ट सर्किट से कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी आग
गाजियाबाद में शार्ट सर्किट से कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में आग लगने की खबर सामने आई है. कॉम्प्लेक्स में ऊपरी मंजिल में आग लगने से हड़कंप मच गया. निचले फ्लोर पर SBI बैंक को आनन-फानन में बंद कर दिया गया है. मामला पटेल मार्ग के आर्य नगर है
परमहंस आचार्य को ताजमहल में नहीं मिला प्रवेश
आगरा पहुंचे परमहंस आचार्य को पुलिसकर्मियों ने ताजमहल में प्रवेश देने से इनकार कर दिया. आचार्य 3 शिष्यों के साथ ताजमहल देखने पहुंचे थे. परमहंस आचार्य ने सुरक्षाकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परमहंस का कहना है कि, भगवा कपड़े होने की वजह से उन्हें ताजमहल में प्रवेश नहीं मिला.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए