Live Updates

UP Breaking News Live Updates: ICSE 10वीं का रिजल्‍ट जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

Updated at : 17 Jul 2022 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
UP Breaking News Live Updates: ICSE 10वीं का रिजल्‍ट जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
7:59 PM. 17 Jul 227:59 PM. 17 Jul

बाबा विश्वनाथ के दुग्धाभिषेक करने को लेकर कमेंट करने पर मुकदमा

भगवान भोलेनाथ के दुग्धाभिषेक को लेकर किये गए एक मैसेज के खिलाफ चोलापुर थाने में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने तहरीर देकर मैसेज भेजने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वाहिनी के जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह आशू ने बाबा विश्वनाथ के दुग्धाभिषेक को लेकर किए गए मैसेज को उनका अपमान बताया. वॉट्सऐप ग्रुप पर बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती की फोटो और भगवान भोलनाथ के दुग्धाभिषेक की फोटो शेयर कर, मैसेज के नीचे शाहूजी सामाजिक संगठन नाम लिखे मोबाइल नंबर से बाबा के दुग्धाभिषेक पर अपमानजनक बाते लिखी हुई थी. आशुतोष सिंह आशू ने कहा कि दूध वाला मैसेज हिंदू जनमानस की आस्था के प्रतीक भगवान भोलेनाथ पर अभद्र टिप्पणी है. टिप्पणी करने वाले के खिलाफ हमने चोलापुर थाने पर तहरीर दी है. साथ ही मैसेज भेजने वाले के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की है.

5:14 PM. 17 Jul 225:14 PM. 17 Jul

इस वेबसाइट पर जांचें परिणाम 

आईसीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर दिये गए हैं. स्टूडेंट्स इस वेबसाइट cisceresults.trafficmanager.net पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं.

12:23 PM. 17 Jul 2212:23 PM. 17 Jul

बरेली के फरीदपुर में महिला की हत्या

Bareilly : बरेली के देहात के फरीदपुर थाना क्षेत्र के धीरपुर गांव में घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई.रविवार सुबह परिजनों के उठने के बाद घटना का खुलासा हुआ है. मृतक महिला विष्णु यादव की पत्नी रिंकी बताई गई हैं. वह शनिवार रात घर के बाहर सो रहीं थीं. अज्ञात बदमाश ने रिंकी की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी. परिजनों ने बताया कि हत्यारें ने रिंकी की गर्दन व सिर पर बेरहमी से वार किया है. हत्या की जानकारी होते ही मौके पर गांव के लोगों की गभीड़ जुट गई. इस मामले की जानकारी होने के बाद एसएसपी फोर्स के साथ पहुंच गए. उन्होंने परिजनों से बातचीत के बाद घटना की जानकारी ली.इसके बाद पुलिस को घटना के खुलासे के निर्देश दिए हैं. इस मामले में इंस्पेक्टर फरीदपुर से बात कर घटना की जानकारी जुटाने की कोशिश की गई, लेकिन काफी कोशिश के बाद भी फोन पर संपर्क नहीं हुआ है.

11:28 AM. 17 Jul 2211:28 AM. 17 Jul

शाम 5 बजे घोषित किए जाएंगे. आईसीएसई बोर्ड 10th के रिजल्ट

CISE 10th Result 2022: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (Council For The Indian School Certificate Examinations) (CISCE) कक्षा 10वीं परीक्षा रिजल्ट (CISE Result 2022) को लेकर बहुत बड़ी अपडेट आई हैं. बोर्ड ने प्रेस रिलीज़ के माध्यम से जानकारी दी है कि CISE Result 2022 आज यानी 17 जुलाई 2022 को शाम 5 बजे घोषित किए जाएंगे. आईसीएसई बोर्ड 10th रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट results.cisce.org, cisce.org पर जारी की जाएगी. रिजल्ट जारी होने के बाद उसे छात्रों के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि बच्चे CISE Result 2022 को चेक कर सकें.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola