Live Updates

UP Breaking News Live: यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा टली, अब 31 जुलाई को होगा एग्जाम

Updated at :16 Jul 2022 4:44 PM
विज्ञापन
UP Breaking News Live: यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा टली, अब 31 जुलाई को होगा एग्जाम

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा टली

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राजस्व लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा एक बार फिर स्थगित कर दी है. अब लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा 24 जुलाई की बजाय 31 जुलाई को होगी.

कानपुर में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प

कानपुर आउटर के बिल्हौर में शुक्रवार देर रात दो समुदायों में झगड़ा हो गया. एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों पर बीच सड़क तलवार और चाकू से हमला कर दिया. काफी दूर तक हमलावर युवकों को पीटते ले गए साथ ही धार्मिक नारे भी लगाए. सूचना मिलते ही सर्किल का फोर्स पहुंच गया. वहीं 5 उत्पातियों को गिरफ्तार कर लिया गया. 6 लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही. घटना में 65 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

यति नरसिंहानंद गिरी के खिलाफ केस दर्ज

जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी एक बार फिर अपने विवादित बयानों को लेकर मुश्किलों में घिर गए हैं. गाज़ियाबाद पुलिस ने उनके खिलाफ मसूरी थाने में केस दर्ज किया है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर गलत टिप्पणी करने के मामले में केस दर्ज किया गया है.

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में सुनवाई आज

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले की 16 जुलाई यानी आज एक बार फिर सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में सुनवाई होगी. याचिका में शाही ईदगाह की जमीन भगवान श्रीकृष्ण को देने की मांग की गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola