Live Updates

UP Breaking News Live: ज्ञानवापी मामले में आज तीसरे दिन भी सुनवाई न हुई पूरी, सोमवार की मिली अगली डेट

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

विज्ञापन

ज्ञानवापी मामले में आज तीसरे दिन भी सुनवाई न हुई पूरी

ज्ञानवापी मामले में आज तीसरे दिन भी सुनवाई की प्रक्रिया पूरी न हो सकी. ऐसे में हिंदू पक्ष सोमवार को एक बार फ‍िर अपनी दलीलें पेश करेगा.

लुलु मॉल में अब धार्मिक प्रार्थना की अनुमति नहीं

लुलु मॉल में अब किसी धार्मिक प्रार्थना की अनुमति नहीं मिलेगी. मॉल प्रशासन ने नोटिस बोर्ड पर आदेश चस्पा कर इसकी जानकारी दी है.

UP Breaking News Live: ज्ञानवापी मामले में आज तीसरे दिन भी सुनवाई न हुई पूरी, सोमवार की मिली अगली डेट

ओपी राजभर के फैसले का अनिल राजभर ने किया स्वागत

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का ओपी राजभर ने समर्थन किया है. ऐसे में राजभर के इस फैसले का मंत्री अनिल राजभर ने स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि, पूरे देश को द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करना चाहिए. 2024 में हम पूरा यूपी जीतकर मोदी जी को देंगे.

बरेली में इंस्पेक्टर दयाशंकर सिंह को किया लाइन हाजिर

बरेली में सावन के पहले दिन ही मीट की दुकानों को हटाने को लेकर विवाद के मामले में प्रेमनगर इंस्पेक्टर दयाशंकर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है. प्रेमनगर इलाके में कल जमकर बवाल हुआ था. क्षेत्र में कल शाम तनावपूर्ण रहा था माहौल, जिसके बाद डीएम और एसएसपी ने खुद मौके पर जाकर मोर्चा संभाला.

श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही ईदगाह मामले में सुनवाई आज

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद के मामले में आज यानी शुक्रवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में सुनवाई होगी. कुल आठ मामलों पर आज सुनवाई होगी.

सीएम योगी ने यूपी में शुरू किया बूस्टर डोज अभियान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के सिविल अस्पताल में COVID-19 के लिए बूस्टर डोज़ अभियान शुरू किया. उन्होंने कहा कि, ‘जिन लोगों ने 6 महिने पहले कोविड की दूसरी डोज ली है वह बूस्टर डोज के लिए पात्र होंगे. यह 75 दिन का विशेष अभियान है जिसमें 12.08 करोड़ लोग इसके लिए पात्र होंगे.’

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola