Live Updates

UP Breaking News Live: पुल की रैलिंग तोड़कर नदी में गिरा ट्रैक्टर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

विज्ञापन

पुल की रैलिंग तोड़कर नदी में गिरा ट्रैक्टर

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया. जहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गर्रा नदी में गिर गई. ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 25 से 30 लोग सवार थे. 12 लोगों ने तैरकर जान बचाई. जबकि लापता लोगों की तलाश की जा रही है.

मिर्जापुर में कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

मिर्जापुर में कक्षा एक से 12 तक सभी विद्यालयों को जिलाधिकारी के आदेश के बाद बंद कर दिया गया है. इसके अलावा आंगनवाड़ी केन्द्र भी बंद रहेंगे. जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने जानकारी देते हुए बताया कि, गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण प्रभावित सभी गांव के स्कूलों में छुट्टी घोषित हुई है. कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में तत्काल प्रभाव से अवकाश घोषित किया गया है.

वाराणसी में आज सिटी बस का ट्रायल

वाराणसी में आज सिटी बस का ट्रायल हो रहा है. अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) दिनेश पुरी और रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक केके तिवारी स्वयं बस में सवार होकर यातायात पर बस के चलने से पड़ने वाले दबाव और प्रभाव का आकलन कर रहे हैं. ट्रायल सफल रहा तो जल्द ही बसें शहर में चलने लगेगीं.

सीएम योगी के पश्चिमी यूपी के दौरे का दूसरा दिन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज गाजियाबाद और बुलंदशहर के दौरे का दूसरा दिन है. गाजियाबाद में मुख्यमंत्री ने 3 परियोजनाओं का निरीक्षण किया. इसके बाद वे बुलंदशहर के दौरे पर यहां कस्तूरबा महिला चिकित्सालय में MNCU और निर्माणाधीन श्री कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज के 200 शैय्या अस्पताल और प्रशासनिक व शैक्षणिक भवन का निरीक्षण करेंगे.

गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे पर डिप्टी सीएम ने कांग्रेस पर कसा तंज

कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि, “कांग्रेस से बहुत लोग आज़ाद हो गए हैं”, गुलाम नबी जी भी उनमें से एक हैं. मुझे लगता है कि कुछ समय बाद, केवल राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ही पार्टी में रहेंगे.

वाराणसी में खतरे के निशान से ऊपर पहुंची गंगा

वाराणसी में गंगा खतरे के निशान से 20 मीटर ऊपर बह रही है. मां गंगा देर रात 12 बजे ही खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं. केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, सुबह 7 बजे वाराणसी में गंगा जलस्तर 71.47 था जो खतरे के निशान से 21 सेंटीमीटर अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola