Live Updates

UP Breaking News Live: बभनान स्‍टेशन पर दो रेलगाड़ियों के ठहराव की अनुमति

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

विज्ञापन

बभनान स्‍टेशन पर दो रेलगाडि़यों के ठहराव की अनुमति

रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने निम्‍न रेलगाडि़यों को निम्‍नानुसार छह माह की प्रयोगात्‍मक अवधि के लिए बभनान स्‍टेशन पर ठहराव का निर्णय लिया है. दिनांक 02.09.2022 से यात्रा शुरू करने वाली 15654 जम्‍मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्‍सप्रेस सांय 06.19 बजे, जबकि दिनांक 03.09.2022 से यात्रा शुरू करने वाली 15653 गुवाहाटी-जम्‍मूतवी अमरनाथ एक्‍सप्रेस सांय 03.50 बजे बभनान स्‍टेशन पर रुकेग��. दोनों दिशाओं में यह ठहराव दो-दो मिनट के लिए होगा. दिनांक 01.09.2022 से यात्रा शुरू करने वाली 11123 ग्‍वालियर-बरौनी एक्‍सप्रेस मध्‍यरात्रि 00.07 बजे बभनान स्‍टेशन पर आकर मध्‍यरात्रि 00.09 बजे प्रस्‍थान करेगी. इस रेलगाड़ी को 02 मिनट का ठहराव दिया जाएगा.

सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी भगोड़ा घोषित

माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को एमपी-एमएलए कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया है. उनके खिलाफ कोर्ट ने कुर्की का आदेश भी दे दिया है. अब्बास अंसारी को फरार घोषित करते हुए कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिये 26 सितंबर नई तारीख तय की है.

Kanpur News: दिल्ली हैंडलूम में छापा 

कानपुर के स्वरूपनगर क्षेत्र में स्थित दिल्ली हैंडलूम में जीएसटी का छापा चल रहा है. फिलहाल शोरूम को बंद कर दिया गया है.

भूपेंद्र सिंह यूपी बीजेपी के नये अध्यक्ष

UP Breaking News Live: बभनान स्‍टेशन पर दो रेलगाड़ियों के ठहराव की अनुमति

काशी पहुंचे झारखंड के पूर्व सीएम सुदेश महतो

झारखंड में सियासी उठापटक और एके 47 बरामदगी की घटना के बीच झारखंड के पूर्व सीएम और आजसू प्रमुख सुदेश महतो काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे हैं. राज्य की हेमन्त सोरेन सरकार पर यहां उन्होंने गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने सरकारी संरक्षण में अवैध खनन का आरोप लगाया. साथ ही हेमन्त सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश के घर से एके 47 मिलने पर कहा कि,कई घटनाएं इस तरह की हुई हैं कि राजनैतिक अस्थिरता का प्रदेश में माहौल है.

औरैया में 3 लोगों की मौत से शहर में मचा हड़कंप

औरैया में सदर कोतवाली के निझाई चौकी इलाके में 3 लोगों की मौत का मामला सामने आया है. यहां दंपति और एक बच्चे की मौत से सनसनी फैल गई है. बंद कमरे में तीनों के गोली लगे शव मिले है. घर में दूसरा बच्चा सुरक्षित पाया गया है. गोली मारकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल, पुलिस मौके पर पहुंच गई है. मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola