UP Breaking News Live: 12 सितंबर को जिला जज वाराणसी सुनाएंगे ज्ञानवापी मामले में अपना फैसला
UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
12 सितंबर को जिला जज वाराणसी सुनाएंगे ज्ञानवापी पर फैसला
वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद और श्रृंगार गौरी विवाद मामले में बुधवार को जिला जज एके विश्वेश की अदालत में सुनवाई की गई. 12 सितंबर को जिला जज वाराणसी इस मामले में अपना फैसला सुनाएंगे.
ज्ञानवापी मामले में लंच के बाद फिर शुरू हुई सुनवाई
ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी विवाद मामले में आज जिला जज ए.के. विश्वेश की अदालत में सुनवाई चल रही है. लंच के बाद सुनवाई पुनः 2.22 बजे से शुरू हो गई है. हिंदू पक्ष अपनी बहस को आगे बढ़ना शुरू कर दिया है. जिला जज वाराणसी ए.के. विश्वेश ने स्पष्ट कर दिया है कि वह सभी पक्षों को आज ही सुनेंगे. आज के बाद किसी पक्ष को कोई मौका नहीं दिया जाएगा.
माफिया अतीक अहमद की 3 संपत्तियों की आज कुर्की
माफिया अतीक अहमद की 3 संपत्तियों की आज कुर्की हो सकती है. कौशांबी जिले में स्थित तीनों संपत्तियों की कुर्की होनी की जानकारी प्राप्त हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुर्क होने वाली तीनों संपत्तियों की कीमत 75 करोड़ बताई जा रही है,
लखनऊ में खत्री फ्लेवर्स में आयकर विभाग की छापेमारी
आयकर विभाग ने राजधानी लखनऊ में खत्री फ्लेवर्स में छापेमारी की. सूत्रों के अनुसार, चौक थाना क्षेत्र के अहि��ा गंज चौकी क्षेत्र नादान महल रोड पर खत्री फ्लेवर्स में छापेमारी की गई. अभी तक आईटी टीम को इस छापेमारी में क्या मिला है इसकी कोई आधिकारिक जानकरी सार्वजनिक नहीं हो सकी है.
विवादित स्थान को बताया गया वक्फ बोर्ड की संपत्ति
वाराणसी के ज्ञानवापी और श्रृंगार गौरी मामले की सुनवाई जिला जज की अदालत में चल रही है. हिंदू पक्ष के अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि, मुस्लिम पक्ष द्वारा अभी भी सिर्फ वक्फ वर्शिप को लेकर बात रखी जा रही है. 15 अगस्त 1947 में जो स्वरूप था . वही स्वरूप होना चाहिए अभी ये बात रखी जा रही है. उनका कहना है कि मस्जिद का नाम आलमगीर मस्जिद है इसको लेकर खसरा खतौनी भी दाखिल किया गया है. यह पूरी तरह से वक्फ बोर्ड की संपत्ति है. प्रश्न ये उठता है कि मामला तो ज्ञानवापी मस्जिद का चल रहा है मगर इनकी तरफ से कागज बिंदु माधव मंदिर का दिया गया है. इसी बात को हम लोग साबित करने में जुटे हुए हैं.
ज्ञानवापी मामले में लंच के लिए सुनवाई स्थगित
वाराणसी के ज्ञानवापी और श्रृंगार गौरी मामले की सुनवाई जिला जज की अदालत में चल रही है.केस की पोषणीयता पर चल रही बहस में मुस्लिम पक्ष की दलीलें पूरी हो चुकी हैं. अब हिन्दू पक्ष अपनी दलीलें रखेगा. फिलहाल, लंच के लिए सुनवाई स्थगित कर दी गई है. 2 बजे से मामले में फिर से सुनवाई होगी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए