UP Breaking News Live: गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने राकेश टिकैत मामले में दी सफाई
UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
राकेश टिकैत इस स्तर के नहीं कि उनके बारे में बात हो: अजय मिश्रा
गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने राकेश टिकैट मामले में सफाई दी है. उन्होंने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि लखीमपुर में राकेश टिकैत एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसके बारे में कार्यकर्ताओं ने पूछा था. तब मैंने कहा था कि राकेश टिकैत इस स्तर के व्यक्ति नहीं हैं कि उनके बारे में बात की जाये. उन्होंने वीडियो में कुछ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था. लेकिन मैं उनका जवाब देना उचित नहीं समझता. यह मेरे स्तर की बात नहीं है. उन्होंने कहा कि कोर्ट केस के मामले में लोगों में भ्रम है. कोर्ट में केस चल रहा है. चार्जशीट फाइल है. ट्रॉयल चल रहा है. जानकारी न होने के कारण लोग भ्रम पैदा करते हैं, उनको भ्रम पैदा करने दीजिये. हम अपने लक्ष्य पर आगे बढ़ रहे हैं. सभी लोग जानते हैं कि कोई रास्तें में जा रहा हो तो कुछ लोग अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं. उनकी तरफ ध्यान देने की जरूरत नहीं है.
यूपी में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन
यूपी में एंटी नारकोटिक्स टास्क फ़ोर्स का गठन हुआ. डीआरआई और एनसीबी से प्रतिनियुक्ति पर अधिकारी लाए जाएंगे. इसके पूर्व, मध्य और पश्चिम तीन अलग अलग रीजन होंगे. शुरुआत में गाजीपुर और बाराबंकी में थाने बनाए जाएंगे.
विधायक पल्लवी पटेली पहुंची अयोध्या
अयोध्या। अपना दल कमेरावादी पार्टी की नेता व सिराथू की विधायक पल्लवी पटेल मंगलवार को अयोध्या पहुंची. राष्ट्रपति के नाम संबोधित 3 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा. पल्लवी पटेल ने कहा कि 12 वीं लोकसभा चुनाव के दौरान 1999 में प्रयागराज में सोनेलाल पटेल व कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ था. तत्कालीन प्रदेश सरकार के आदेश पर पुलिसिया कार्रवाई हुई थी. लगभग 500 कार्यकर्ता घायल हुए थे. डॉ सोने लाल पटेल को जान से मारने की कोशिश की गई थी. डॉ. सोने लाल पटेल व कार्यकर्ताओं पर निराधार केस लगाए गए थे. उस केस को वापस लेना चाहिए और इस मामले की होनी चाहिए जांच. 17 अक्टूबर 2009 को सोनेलाल पटेल की एक्सीडेंट में मौत नहीं हत्या हुई थी. इस मामले की भी सीबीआई जांच हो. तीसरी मांग राजमाता कृष्णा पटेल को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाए.
अश्लील वीडियो वायरल होते ही हेड कांस्टेबल निलंबित
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में पुलिसकर्मी एक युवती के साथ अश्लील हरकते करते हुए नजर आ रहा है. वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है.
माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर ने सीबीआई कोर्ट में किया सरेंडर
माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर अहमद ने सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. पुलिस ने उमर पर दो लाख का इनाम रखा था. उमर ने मंगलवार को लखनऊ सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. वह प्रॉपर्टी डीलर मोहित जायसवाल के साथ मारपीट और अपहरण के मामले में आरोपी है.
लोकसेवा आयोग के 80 विषय विशेषज्ञों पैनल से बाहर
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने 80 विषय विशेषज्ञों को पैनल से बाहर कर दिया है. गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं करने पर विशेषज्ञों को बाहर किया गया है. इनके कांपियां जांचने, पेपर सेट करने, मूल्यांकन में खामियां मिली हैं. आयोग ने चिन्हित कर 80 विषय विशेषज्ञों को बाहर कर दिया है. ये जानकारी यूपी लोकसेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने दी है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए