Live Updates

UP Breaking News Live: आज जेल से रिहा हुआ पीयूष जैन, 1 करोड़ का टैक्स अदा करने के बाद मिली जमानत

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

विज्ञापन

8 महीने बाद जमानत पर जेल से रिहा हुआ पीयूष जैन

इत्र कारोबारी पीयूष जैन कानपुर जेल से रिहा हो गया है. 197 करोड़ कैश और 23 किलो सोना बरामदगी के मामले में जैन जेल में बंद था. पीयूष जैन 8 माह से जेल में बंद था. हाईकोर्ट से जमानत पर फिलहाल, जैन जेल से छूट गया है. 1 करोड़ का टैक्स अदा करने के बाद जैन को जमानत मिली है.

बसपा सांसद अतुल राय की आज एमपी/एमएलए कोर्ट में पेशी

अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर जान देने वाली युवती और उसके साथी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में सासंद की आज एमपी/एमएलए कोर्ट में पेशी होनी है.

बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंच गए हैं. यहां बीएचयू, में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में किरेन रिजिजू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे.

लखनऊ में लेटे हनुमान मंदिर में तोड़फोड़

लखनऊ में लेटे हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस पता लगाने जुट गई है कि आखिर किसने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है. हालांकि, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ जारी है.

आज आगरा दौरे पर रहेंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज आगरा दौरे पर रहेंगे. डिप्टी सीएम 9 और 10 सितंबर को आगरा में रहेंगे. यहां वे कई विभागों का औचक निरीक्षण कर सकते हैं. डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के बाद सरकारी विभाग अलर्ट हो गए हैं. उत्तर भारत की सुप्रसिद्ध राम बरात और जनकपुरी महोत्सव की तैयारियों का भी जायजा ले सकते हैं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य.

हाईवे पर टहलते ग्रामीणों को कार ने रौंदा, तीन की मौत

गाजीपुर। वाराणसी-मऊ हाईवे पर गुरुवार भोर में तेज रफ्तार कार ने सडक पर टहलते लोगों को रौंद दिया। हादसे में मिठ्ठापारा गांव निवासी अच्छेलाल यादव, विनोद यादव, दिवाकर की मौत हो गई। वहीं दो लोग मामूली चोटिल होकर बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। एक साथ तीन-तीन मौतों से गांव में कोहराम मच गया। मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola