Live Updates

UP Breaking News Live: 7 IAS ट्रांसफर, अमृता सोनी बनी मुख्य सचिव की प्रमुख स्टाफ ऑफिसर

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

विज्ञापन

7 IAS ट्रांसफर, अमृता सोनी बनी मुख्य सचिव की प्रमुख स्टाफ ऑफिसर

यूपी सरकार ने देर रात 7 IAS का तबादला कर दिया. प्रतीक्षारत रही अमृता सोनी को मुख्य सचिव का प्रमुख स्टाफ ऑफिसर बनाया गया है. प्रांजल यादव को सचिव एमएसएमई, खादी एवं ग्रामोद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग की जिम्मेदारी दी गयी है. उनके पास सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य व अपर मिशन निदेशक एनएचएम की जिम्मेदारी थी. डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया को विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन के पद पर भेजा गया है. वह विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त थे. विशेष सचिव वित्त को गुर्राला श्रीनिवासुलु को विशेष सचिव राजस्व विभाग बनाया गया है. प्रतीक्षारत रही कृतिका शर्मा को अपर आयुक्त उद्योग कानपुर नगर बनाया गया है. विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त आनंद कुमार सिंह को विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और विशेष सचिव एमएसएमई शर्मा प्रशांत को विशेष सचिव मत्स्य, निदेशक मत्स्य बनाया गया है.

Image

बिहार के सीएम नितीश कुमार ने सपा नेता मुलायम सिंह यादव से की मुलाकात

Image

बिहार के सीएम नितीश कुमार ने मंगलवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मेदांता अस्पताल में मुलाकात की. उन्होंने बुजुर्ग समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की. इस दौरान उनके साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद थे. विपक्ष के नेताओं को एकजुट करने के मिशन पर दिल्ली पहुंचे नितीश कुमार ने लगभग 45 मिनट तक अखिलेश यादव के साथ वार्ता की.

प्रयागराज में जर्जर मकान का छज्जा गिरा, चार की मौत, एक गंभीर, छह घायल

प्रयागराज में हटिया पुलिस चौकी के पास जर्जर मकान का छज्जा तेज बारिश से गिर गया. इससे छज्जे के नीचे खड़े 10 से 15 लोग मलबे में दब गये. घायलों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां चार लोगों की मौत की पुष्टि की गयी है. छह लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस और एसडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है.

Hotel Levana के मालिकों दोनों भाई 14 दिन की रिमांड पर 

होटल लेवाना में हुए अग्निकांड मामले में दोनों मालिकों रोहित और राहुल अग्रवाल सहित मैनेजर को 14 दिन की हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

जौनपुर जिला अस्पताल के तीन फार्मासिस्ट निलंबित, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का एक्शन

जौनपुर जिला अस्प्ताल की दवाएं निजी मेडिकल स्टोर पर मिलने के मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने तीन फार्मासिस्टों को निलंबित कर दिया है. फार्मासिस्ट संजय कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार मौर्य और अखिलेश कुमार उपाध्याय निलंबित किये गये हैं. सीएमएस डॉ. अनिल कुमार शर्मा के खिलाफ कार्रवाई के आदेश डिप्टी सीएम ने दिये हैं.

Lakhimpur Khiri Kand: सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को जारी की नोटिस

लखीमपुर खीरी कांड में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को नोटिस जारी कर दिया है. आंदोलनकारी किसानों को गाड़ी से कुचल के मामले के आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने यह नोटिस जारी किया है. 26 जुलाई को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आशीष को रिहा करने से मना कर दिया था. 26 सितंबर को फिर से इस मामले की सुनवाई होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola