Live Updates

UP Breaking News Live: Dig Fire आकाश कुल्हरी लेवाना होटल पहुंचे, एलडीए की टीम ने शुरू की जांच

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

विज्ञापन

Dig Fire आकाश कुल्हरी लेवाना होटल पहुंचे, एलडीए की टीम ने शुरू की जांच

होटल लेवाना में हुए अग्निकांड के बाद यूपी सरकार एक्टिव हो गयी है. देर शाम वहां लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) पुलिस की टीम के साथ पहुंची थी. एलडीए के अधिकारी होटल की नाप-जोख में लगे हैं. अब यह तय माना जा रहा है कि अवैध रूप से बने होटल लेवाना पर बुल्डोजर चलना तय है. इन सब कार्रवाई के बीच Dig Fire आकाश कुल्हरी भी होटल लेवाना पहुंच गये थे. उन्होंने वहां अग्नि सुरक्षा से संबंधित जरूरी जांच पड़ताल की है.

आगरा में बीएएमएस परीक्षा मामले में सीएम योगी ने एसटीएफ को सौंपी जांच

Agra: ताजनगरी के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बीएएमएस की परीक्षा कॉपियां चेंज होने के मामले में परीक्षा को रद्द कर दिया गया था. जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पूरे मामले का संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच एसटीएफ को सौंप दी है जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन में खलबली मच गई है.

13 सितंबर को होगी ज्ञानवापी मामले में अगली सुनवाई

वाराणसी-ज्ञानवापी परिसर को लेकर मुकदमा नंबर 712/2022 भगवान श्री आदिविशेश्वर विराजमान (किरन सिंह) की अगली सुनवाई 13 सितंबर 2022 सुनिश्चित हुई. सोमवार को न्यायालय में वादी पक्ष की ओर से प्रतिवादी संख्या 4 अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी की एप्लीकेशन का जवाब दाखिल किया गया. इस पर प्रतिवादी संख्या 4 अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी ने यह कहकर न्यायालय से समय मांगा कि वादी पक्ष की ओर से आए जवाब का जवाब फाइल करना है, इसलिए समय की आवश्यकता है. इस पर वादी पक्ष तथा न्यायालय ने विपक्षी को यह कहा कि यह जवाब तो आपकी जो एप्लीकेशन 7/11 की लगाई गई थी, उसी का जवाब है. अब आप 7/11 पर अपना पक्ष रखें. मगर प्रतिवादी संख्या 4 ने न्यायालय से जवाब का जवाब फाइल करने का समय मांगा. अंततः न्यायालय में प्रतिवादी संख्या 4 को 13 सितंबर तक का समय लिया और 13 सितंबर से 7/11 पर बहस के लिए कहा गया. 13 सितंबर 2022 से उपरोक्त केस में 7/11 पर बहस प्रारंभ होगी.

आगरा में खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई जारी

आगरा में खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला शुरू हो गया है. SSP के आदेश के बाद पांच थानों की 10 टीमें माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं. फिलहाल, एक खनन माफिया पकड़ा गया है, जिससे पूछताछ जारी है. बता दें कि, माफियाओं ने टोल का बूम तोड़कर 13 ट्रैक्टर निकाले थे. ये मामला सैया थाना क्षेत्र का है.

सुभासपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत 30 नेताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा

सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के उपाध्यक्ष सहित 30 लोगों ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया है. इन नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा देने के बाद ओपी राजभर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. नेताओं का आरोप है कि ओम प्रकाश राजभर केवल मुख्तार अंसारी की बात सुनते हैं.

लेवाना होटल अग्निकांड में अब तक 4 की मौत, 15 घायल

यूपी की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में स्थित लेवाना होटल में लगी आग में अब तक 4 की मौत होने की जानकारी मिल रही है. वहीं, इस अग्निकांड में अब तक 15 लोग घायल हुए हैं. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दौरा करके सबका हालचाल जानने के साथ ही सभी को इलाज में पूरी मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola