UP Breaking News Live: सपा के पूर्व विधायक रहे इरशाद खान थामेंगे बसपा का दामन
UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
सपा के पूर्व विधायक रहे इरशाद खान थामेंगे बसपा का दामन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को झटका देते हुये सपा के पूर्व विधायक रहे इरशाद खान को अपने खेमे में कर लिया है. वे मंगलवार 5 जुलाई को BSP में शामिल होंगे. इस बाबत इरशाद ने कहा कि सपा में सम्मान नहीं मिलने के कारण उन्होंने ये कदम उठाया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1800 करोड़ रुपये परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1800 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. एनईपी के क्रियान्वयन पर अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन भी करेंगे. वे अक्षय पात्र मिड-डे-मील किचन का भी उद्घाटन करेंगे.
बिजली घरों तक कोयला पहुंचाने के लिए ट्रेन तय
Indian Railway News: रेल प्रशासन द्वारा बिजली घरों तक कोयला की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कुछ ट्रेनों को परिचालन कारणों से निरस्त कर दिया था. रेल प्रशासन द्वारा अब निम्नलिखित ट्रेनों का उनके आगे लिखी दिनांकों से पुन: संचालन प्रारम्भ किया जा है.
गाड़ी संख्या 22453 (लखनऊ- मेरठ सिटी) 6 जुलाई से दोबारा चलेगी.
गाड़ी संख्या 22454 (मेरठ सिटी- लखनऊ) 7 जुलाई से दोबारा चलेगी.
गाड़ी संख्या 14308 (बरेली- प्रयागराज) दिनांक 6 जुलाई से दोबारा चलेगी.
गाड़ी संख्या 14307 (प्रयाग राज संगम-बरेली) 6 जुलाई से दोबारा चलेगी.
गाड़ी संख्या 04379 (रोजा-बरेली) 7 जुलाई से दोबारा चलेगी.
गाड़ी संख्या 04380 (बरेली-रोजा) 6 जुलाई से दोबारा पुन: चलेगी.
गाड़ी संख्या 05331 (काठगोदाम-मुरादाबाद) जुलाई से दोबारा चलेगी.
गाड़ी संख्या 05332 (मुरादाबाद-काठगोदाम) 6 जुलाई से दोबारा चलेगी.
ट्रेन की टाइमिंग और ठहराव में होंगे बदलाव
रेलगाड़ियों के ठहराव तथा रास्ते में परिवर्तन करना तय किया गया है. 1 नवंबर 2022 से यात्रा प्रारम्भ करने वाली 15101 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल के स्थान पर गोविंदपुरी स्टेशन पर ठहरेगी. यह रेलगाड़ी गोविंदपुरी स्टेशन पर सुबह 8.05 बजे आकर सुबह 8.10 बजे प्रस्थान करेगी. वापसी दिशा में दिनांक 3 नवंबर से यात्रा प्रारम्भ करने वाली 15102 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस गोविंदपुरी पर शाम 3.55 बजे आकर शाम 4 बजे प्रस्थान करेगी. 30 अक्टूबर से यात्रा प्रारम्भ करने वाली 20415 वाराणसी-इंदौर एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल के स्थान पर गोविंदपुरी स्टेशन पर ठहरेगी. यह रेलगाड़ी गोविंदपुरी स्टेशन पर रात्रि 8.40 बजे आकर रात 8.45 बजे प्रस्थान करेगी. वापसी 31 अक्टूबर से यात्रा शुरू करने वाली 20416 इंदौर-वाराणसी एक्सप्रेस गोविंदपुरी पर रात 10.25 बजे आकर रात 10.30 बजे प्रस्थान करेगी. ये सभी रेलड़ियां बारास्ता चंदेरी-कानपुर गुड्स मार्शल-गोबिंदपुरी-भीमसेन होकर चलेंगी.
समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान कल से
समाजवादी पार्टी की सदस्यता अभियान की शुरुआत मंगलवार 5 जुलाई को होगी. इसकी शुरुआत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ से की जायेगी.
‘प्रदेश में बेरोजगारी दर में गिरावट दर्ज’
सीएम योगी आदित्यनाथ ने 100 दिनों में तय किये गए लक्ष्यों के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी में 2.9 परसेंट की कमी आई है. वर्ष 2021-22 में यह 17.5 फीसदी थी. वहीं, 2022-23 में 2.95 लाख करोड़ रुपये के सालाना लोन स्कीम को लांच किया गया. रोजगार मेले में 27 हजार 110 लोगों को रोजगार पत्र बांटे गये. 400 रोजगार मेलों में 48,608 अभ्यर्थियों का चयन किया गया. 84,148 पटरी दुकानदारों को कर्ज, 3225 स्वयं सहायता समूहों का गठन और 5 आश्रय गृहों का निर्माण किया गया. प्रधानमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री रोजगार योजना, मुख्यमंत्री मटीकला रोजगार योजना के तहत 782 इकाइयों को ऋण वितरण कर 7,971 व्यक्तियों को रोजगार दिया गया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए