Breaking News UP Live: ज्ञानवापी मस्जिद के मामले की सुनवाई 4 जुलाई से होगी शुरू
UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
ज्ञानवापी मस्जिद के मामले की सुनवाई 4 जुलाई से होगी शुरू
4 जुलाई से वाराणसी कोर्ट में ज्ञानवापी मस्जिद के मामले की सुनवाई शुरू होगी. मुख्य पक्षकार विश्व वैदिक सनातन संघ प्रमुख जितेंद्र सिंह विसेन ज्ञानवापी के साथ शृंगार गोरी मामले में शामिल राखी सिंह के सभी वकीलों के वकालत नामा को निरस्त कर दिया है. हिंदू पक्ष के वकील सुभाष चंद्र चतुर्वेदी और राखी सिंह के वकील शिवम गौड़ को केस से निकाल कर बाहर कर दिया है.
यूपी के 21 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर
यूपी सरकार ने शनिवार को 21 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। लखनऊ में राहुल राज को नया पुलिस उपाधीक्षक का प्रभार दिया गया है. वहीं, प्रयागराज में पिछले दिनों हिंसा का मामला सामने आने के बाद वहां के एसएसपी को बदल दिया गया है.
जालौन पहुंचे अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी जालौन पहुंच गए हैं. दरअसल, यहां पीएम मोदी बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उदघाटन करने आएंगे. इससे पहले 5 जुलाई को सीएम योगी यहां जायजा लेने पहुंचेगे. साथ ही व्यस्वथाओं को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे.
अखिलेश यादव ने कफील खान की पुस्तक का किया विमोचन
समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज सपा कार्यालय में एक पुस्तक का विमोचन किया. सपा सुप्रीमो ने डॉ कफील खान की पुस्तक के विमोचन से साथ ही प्रदेश के अस्पतालों की स्थिति को लेकर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा.
फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत
फिरोजाबाद से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारा दी, हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद अज्ञात वाहने मौके से फरार हो गया, फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है. घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है
गोरखपुर में 25 पुलिसकर्मियों की एक फोर्स तैयार
गोरखपुर में 25 पुलिस कर्मियों की एक फोर्स तैयार की गई है. इन पुलिसकर्मियों को गोरखा ट्रेनिंग देकर लड़ने के लिए काबिल बनाया गया है. ट्रेनिंग के बाद इन पुलिसवालों की 5 टीम बनाई जाएंगी. प्रत्येक क्यूआरटी टीम में एक दारोगा और 4 सिपाही होंगे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए