UP Breaking News Live: रामपुर और आजमगढ़ उपचुनाव में मिली जीत पर पीएम मोदी ने कही बड़ी बात
UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
उपचुनाव में मिली जीत पर पीएम मोदी ने कही बड़ी बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में जीत ऐतिहासिक है. यह केंद्र और यूपी में डबल इंजन सरकार के लिए व्यापक पैमाने पर स्वीकृति और समर्थन का संकेत देता है. समर्थन के लिए लोगों का आभारी हूं. मैं हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करता हूं
सीएम योगी करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
सीएम योगी आदित्यनाथ बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस. 4 बजे पार्टी ऑफिस पहुचेंगे सीएम योगी. रामपुर और आजमगढ के चुनावी नतीजों को लेकर करेंगे चर्चा.
पोखर में मिला अज्ञात युवक का शव
अलीगढ़ के सासनी गेट थाने के पला फाटक से हादसे की बड़ी घटना सामने आई है. यहां पोखर में मिला अज्ञात युवक का शव. युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है.
रामपुर और आजमगढ़ से सपा उम्मीदवार आगे
यूपी लोकसभा उपचुनाव परिणाम को लेकर चुनाव आयोग ने अब तक के रुझान जारी किए हैं. आयोग के अनुसार, रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी के मोहम्मद आसिम राजा, समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव आजमगढ़ सीट से आगे चल रहे हैं.
वाराणसी में सीएम योगी के चॉपर की इंमरजेंसी लैंडिग
सीएम योगी के वाराणसी दौरे का आज दूसरा दिन है. सीएम योगी सर्किट हाउस से निकलने के बाद पुलिस लाइन पहुंचे. सीएम योगी का हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के बाद एक बार फिर पुलिस लाइन में लैंड हुआ. दरअसल, हेलीकॉप्टर में बर्ड हिट हो गया, इसलिए सावधानी के लिये हेलीकॉप्टर वापिस आ गया. अब सीएम योगी को लेने स्टेट प्लेन आ रहा है. सीएम एयरपोर्ट से सीधे लखनऊ जाएंगे.
आज 1st शतरंज ओलम्पियाड टॉर्च रिले समारोह का आयोजन
लखनऊ में आज प्रथम शतरंज ओलम्पियाड टॉर्च रिले समारोह का आयोजन होने जा रहा है. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मौजूद रहेंगे. आज शाम 6.30 बजे विधानसभा पर समारोह का आयोजन होगा. इस कार्यक्रम में शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद भी मौजूद रहेंगे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए