UP Breaking News Live: आपत्तिजनक पोस्ट में कानपुर से बीजेपी नेता हर्षित श्रीवास्तव गिरफ्तार
UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
आपत्तिजनक पोस्ट में बीजेपी नेता कानपुर से हर्षित श्रीवास्तव गिरफ्तार
कानपुर से आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर बीजेपी नेता हर्षित श्रीवास्तव गिरफ्तार किए गए हैं. उन्होंने ट्वीटर पर पोस्ट किया था.
ज्ञानवापी मामले की सुनवाई कर रहे जज को धमकी
ज्ञानवापी मामले की सुनवाई कर रहे सिविल जज रवि दिवाकर को धमकी मिली है. इस्लामिक अगाज मूवमेंट ने की ओर से धमकी भरी चिट्ठी भेजी गई है. जज ने अपर मुख्य सचिव गृह को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है.
सूर्य पाल गंगवार लखनऊ के डीएम बने
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में 9 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है. बीते तकरीबन ढाई साल से लखनऊ के जिलाधिकारी रहे अभिषेक प्रकाश का उद्योग विभाग में तबादला कर दिया गया है. वहीं, लखनऊ का डीएम अब सूर्य पाल गंगवार को बनाया गया है.
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का गिरा वजन, बोले- डीएम हैं जिम्मेदार
ज्ञानवापी प्रकरण में मिले शिवलिंग की पूजा-अर्चना की जिद पर अड़े स्वामी अविमुक्तेस्वरानंद का वजन 5 किलो घट गया है. वे बीते चार दिनों से अन्न-जल का त्याग किए हुए हैं. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा है, ‘अगर मेरे प्राण गए तो इसके जिम्मेदार जिलाधिकारी और जिले के पुलिस के सबसे बड़े अधिकारी होंगे. सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कही नहीं लिखा है कथित शिवलिंग. सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है शिवलिंग को ड्यूल प्रोटेक्शन दें. जिलाधिकारी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की गलत व्याख्या कर पूजन से रोक रखा है. जिलाधिकारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना का मुकदमा करूंगा. अयोध्या से संत को बुलाकर पूजा करवाई जा रही है लेकिन काशी के संत को मठ में कैद कर लिया गया है.’
ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष पर मुकदमा दर्ज करने का प्रार्थना पत्र खारिज
ज्ञानवापी प्रकरण में मुस्लिम पक्ष पर मुकदमा दर्ज करने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 156-3 के तहत दिया गया प्रार्थना पत्र अदालत ने खारिज कर दिया है. एडवोकेट राजा आनंद ज्योति सिंह ने अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के जॉइंट सेक्रेटरी एसएम यासीन और 1000 अज्ञात के खिलाफ धार्मिक भावना को आहत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए