UP Breaking News Live: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा
UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
गीता प्रेस के शताब्दी कार्यक्रम में राष्ट्रपति
गीता प्रेस के शताब्दी कार्यक्रम में पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मैं गीता प्रेस की शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल हो रहा हूं. पिछले जन्म के पुण्य का फल है जो म��ं गीता प्रेस के शताब्दी समारोह में शामिल होने का मौका मिला है. गीता प्रेस को आगे बढ़ाने में भी हनुमान जी की ही कृपा रही है,हमारा तात्पर्य हनुमान प्रसाद पोदार से है. आध्यात्मिक सांस्कृतिक किताबों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य गीता प्रेस ने किया है.
गीता प्रेस के शताब्दी समारोह में पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गोरखपुर के गीता प्रेस पहुंच चुके हैं. राष्ट्रपति के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ है मौजूद है. राष्ट्रपति गीता प्रेस शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे. एक घंटे राष्ट्रपति गीता प्रेस के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.
हापुड़ में बड़ा हादसा
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक बड़ा हादसा हो गया है. हापुड़ की फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 6 मजदूरों की मौत हो गयी है. वहीं मुख्यमंत्री ने हापुड़ में बॉयलर फटने से लगी आग में हुई 6 मजदूरों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया.
गोरखपुर पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
गोरखपुर एयरपोर्ट राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविन्द शनिवार दोपहर को पहुंचे.उनका स्वागत यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया.यहां से वह सीधे गोरखपुर सर्किट हाउस के लिए निकल गए.वहां आराम करने के बाद वह शाम 4.45 बजे गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे.
कानपुर उपद्रव का मुख्य आरोपी जफर हयात गिरफ्तार
कानपुर उपद्रव का मुख्य आरोपी जफर हयात गिरफ्तार कर लिया गया है. जफर हयात की पत्नी ने खुद इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि जफर हयात को लखनऊ STF ने गिरफ्तार कर लिया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए