UP Breaking News Live: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव का भाषण खत्म, जवाब दे रहे ब्रजेश पाठक
UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
पीसीएस 2020 बैच देवेश चतुर्वेदी का UPSC में चयन
पीसीएस 2020 बैच देवेश चतुर्वेदी का UPSC में चयन हो गया है. उन्हें 148वीं रैंक मिली है.
यूपी विधानसभा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोल रहे…
UP Vidhansabha Budget Session 7Th Day: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने यूपी की विधानसभा में सोमवार को बजट सत्र के सातवें दिन प्रदेश की योगी आदित्यनाथ को घेरा. उनके अभिभाषण के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक जवाब दे रहे हैं.
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद पर 1 जुलाई को सुनवाई
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद के बीच सोमवार को एक और अर्जी दी गई, जिसमें कोर्ट से मांग की गई कि विवाद पर जून माह में प्रतिदिन सुनवाई हो. इसके अलावा रोज ईदगाह जाने की अनुमति मांगी गई. प्रार्थना पत्र में धार्मिक चिन्ह मिटाने की भी आशंका जाहिर की गई है. फिलहाल, कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 1 जुलाई की तारीख तय कर दी है.
बेंगलुरु में राकेश टिकैत पर फेंकी काली स्याही
बेंगलुरु में किसानों की बैठक में पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत पर काली स्याही फेंकी गई. बैठक में उस वक्त किसान आपस में भिड़ गए जब राकेश टिकैत की पीसी चल रही थी. किसानों के बीच मारपीट में एक किसान ने राकेश टिकैत के ऊपर स्याही फेंक दी. बताया जा रहा है कि ये स्याही स्थानीय किसान नेता के समर्थकों ने फेंकी है
यूपी में कोरोना काल में 23 हजार से अधिक लोगों की मौत
यूपी विधानसभा सत्र में सपा विधायक रविदास मल्होत्रा ने योगी सरकार से पूछा कि प्रदेश में कोरोना काल में कितने लोगों की मौत हुई, तो डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने जवाब दिया. उन्होंने बताया कि, प्रदेश में कोरोना काल में 23 हजार से अधिक लोगों की मौत दर्ज की गई.
घर में बम धमाके से तीन लोग घायल
प्रयागराज के यमुनापार के घूरपुर इलाके में बम धमाके की घटना सामने आई है. यहां घर के अंदर हुए विस्फोट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. फिलहाल, घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया है. घूरपुर के जमोली में पसियान बस्ती की घटना है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए