Live Updates

UP Breaking News Live: CM योगी की अध्यक्षता में कल कैबिनेट की बैठक होगी, कई फैसलों पर लगेगी मुहर

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

विज्ञापन

CM योगी की अध्यक्षता में कल कैबिनेट की बैठक होगी

यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ की अध्‍यक्षता में मंगलवार को सुबह 11:30 लोकभवन में कैबिनेट की बैठक होगी. इस बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई जा सकती है.

जिला जज ने महिला बंदी और उनके बच्चों का हाल जाना

जिला जज राम मनोहर नारायण मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस कमीश्नर और डीएम ने जिला कारागार का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, जमानत की पैरवी, भोजन, स्वास्थ्य आदि सुविधाएं परखी. अफसरों ने महिला बैरक में जाकर महिला बंदी और उनके साथ रहने वाले बच्चों से बातचीत की. भोजन, इलाज आदि अन्य सुविधाओं के बारे में बातचीत की. इसके बाद यह अफसर जेल अस्पताल व दूसरी बैरकों में जाकर पुरुष कैदियों से बात कर उनसे समस्याएं पूछी. जिला जज और प्रशासन के अफसरों का यह त्रैमास‍िक निरीक्षण था. टीम में पुलिस कमीश्‍नर ठीके ठाकुर और डीएम सूर्यपाल गंगवार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

भाजपा के लिए नए प्रदेश अध्‍यक्ष के नाम पर होगी चर्चा

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान लखनऊ आए हुए हैं. वह रात 8 बजे सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ से उनके आवास पर मिलने जाएंगे. नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर यह बैठक होगी. राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भी वह सीएम योगी से मंत्रणा करेंगे.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किए बांके बिहारी के दर्शन

वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन और अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. इस दौरानन राज्यपाल आनंदीबेन और सीएम योगी उनके साथ मौजूद रहे.

यशवंत सिन्हा के नामांकन में मौजूद रहे अखिलेश यादव

विपक्ष के राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवारयशवंत सिन्हा ने दिल्ली में संसद में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी, NCP प्रमुख शरद पवार, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, NC प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और अन्य नेता मौजूद रहे।

मथुरा-बरेली रोड पर रिफाइंड से भरी गाड़ी पलटी

कासगंज के मथुरा-बरेली रोड पर रिफाइंड से भरी गाड़ी पलट गई. रिफाइंड टैंकर पलटने के बाद कई जगह से फट गया. टैंकर से गिर रहे रिफाइंड को भरने यहां भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए. सड़क हादसे के बाद हाईवे के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया. गुजरात से उत्तराखंड के किच्छा जा रहा था रिफाइंड टैंकर.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola