Live Updates

UP Breaking News Live: गोरखपुर पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम योगी और स्वतंत्र देव सिंह मौजूद

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

विज्ञापन

ज्ञानवापी मामले से जुड़ी पीआईएल हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में खारिज

ज्ञानवापी मामले से जुड़ी पीआईएल हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में जस्टिस राजेश सिंह चौहान और जस्टिस सुभाष विद्यार्थी ने खारिज कर दी. ज्ञानवापी परिसर में मिली संरचना की प्रकृति का अध्ययन करने के लिए समिति या आयोग बनाकर जांच करने का निर्देश देने की याचिका में मांग की गई थी.

गोरखपुर पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा गोरखपुर पहुंच गए हैं. इस मौके पर उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद हैं. जेपी नड्डा यहां नवनिर्मित क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष गरीब कल्याण मेले में भी शिरकत करेंगे.

जुमे की नमाज को लेकर प्रयागराज में हाई अलर्ट है

कानपुर हिंसा के बाद प्रयागराज में आज जुमे की नमाज को लेकर हाई अलर्ट है. जुमे की नमाज के पहले पुलिस-प्रशासन एक्टिव हो गया है. ऐसे में शहर के खुल्दाबाद, अहमदगंज नकाहसकोना में फ्लैग मार्च की गई है. इस दौरान डीएम संजय खत्री और SSP अजय कुमार मौके पर मौजूद रहे. इस दौरान सभी धर्मों के धर्मगुरुओं से डीएम-SSP ने बात की.

लखनऊ में टीले वाली मस्जिद के बाहर पुलिस फोर्स तैनात

आज जुमे की नमाज को लेकर राजधानी लखनऊ में भी अलर्ट जारी किया गया है. यहां संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया है. राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है. जुमे की नमाज से पहले टीले वाली मस्जिद के बाहर पुलिस फोर्स तैनात की गई.

जुमे की नमाज को लेकर काशी में अलर्ट

आज जुमे की नमाज को लेकर वाराणसी में भी पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है. पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने काशी की जनता से अपील की है कि हमारे सभी अफसर संभ्रांत लोगों के संपर्क में हैं. जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न होगी. वाराणसी पुलिस ने सोशल मीडिया की निरंतर निगरानी की जा रही है. अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले कतई बख्शे नहीं जाएंगे.

सीएम ने लिया भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय के लोकार्पण का जायजा

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर कल गोरखपुर पहुंचे थे. जहां सीएम ने खोराबार क्षेत्र के रानीडीहा में बने भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम और जनसभा की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे .मुख्यमंत्री ने पहले नवनिर्मित भाजपा कार्यालय भवन कि तीनों तल का निरीक्षण किया और वहां के इंतजाम के बारे में पदाधिकारियों से जानकारी ली.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola