UP Breaking News Live: योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 55 प्रस्तावों पर लगी मुहर
UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
ज्ञानवापी बनाम श्रृंगार गौरी मामले में अब अगली सुनवाई 21 जुलाई को
ज्ञानवापी बनाम श्रृंगार गौरी मामले में अब अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी. मंगलवार को किन्हीं कारणों से 1 घंटे विलंब से सुनवाई शुरू हुई थी. इस वजह से वादी संख्या एक राखी सिंह के वकील अपनी बहस पूरी नहीं कर पाए हैं.
लुलु मॉल का शुद्धिकरण करने पहुंचे जगद्गुरु परमहंस, हिरासत

लखनऊ के शहीद पथ स्थित लुलु मॉल में नमाज पढ़ने के बाद शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार को मॉल का शुद्धिकरण करने लिए जगद्गुरु परमहंस पहुंच गए. हालांकि, पुलिस ने उन्हें रोक दिया. इसे लेकर विवाद हो गया. मामला गहराता देख परमंहस को फिलहाल पुलिस ने हिरासत में लिया है.
बरेली में बंद कारखाने में मिला युवक का शव
शहर के किला थाने के बाकरगंज स्थित एक कारखाने में एक युवक का शव मिला है. यह शव 20 दिन पुराना बताया जा रहा. शव सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक माझा बनाने का काम करता था. बदबू आने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस जांच में जुटी है.
योगी कैबिनेट की बैठक में 55 प्रस्ताव पास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मंत्रिपरिषद और मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई. बैठक में 55 प्रस्ताव पास हुए हैं. इनमें 20 नगर निकायों के सीमा विस्तार, और 18 नई नगर पंचायतों के गठन समेत अन्य फैसलों पर मुहर लगी है.
योगी सरकार के मंत्रियों की आज प्रेस वार्ता
लखनऊ में आड परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह प्रेसवार्ता करेंगे. मंत्री सुबह 11 बजे से 11.30 बजे तक प्रेस वार्ता करेंगे. इसके बाद राज्यमंत्री असीम अरुण दोपहर 1.30 बजे करेंगे प्रेसवार्ता करेंगे, और अखिर में राज्यमंत्री गुलाब देवी दोपहर 2 बजे प्रेसवार्ता करेंगी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए